Alia Bhat reaction on Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। ग्रैंड विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और पौराणिक कहानी को नए तरीके से पेश करने वाली ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का ट्रेलर देख उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी खुद को रोक नहीं पाईं, और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया।
आलिया भट्ट का रिएक्शन आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'रामायण' का ट्रेलर शेयर करते हुए बहुत छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने सिर्फ "दिवाली 2026" के साथ चमकते सितारों वाले इमोजी शेयर की, जो फिल्म को लेकर उनके उत्साह और रणबीर के प्रति अपना सपोर्ट दिखाता है। बताते चले 'रामायण' का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।
Alia Bhatt (Instagram story)
ट्रेलर में दिखी राम और रावण की टक्कर, स्टार कास्ट की झलक ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण अवतार से होती है, जिसमें उन्हें एक शक्तिशाली और प्रभावशाली शासक के रूप में दिखाया गया है। इसके बाद भगवान विष्णु के श्रीराम अवतार में रणबीर कपूर की झलक सामने आती है।
अरुण गोविल, जो राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं, श्रीराम का परिचय कराते हैं। ट्रेलर में राम के जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को भी दिखाया गया है, जिनमें सीता स्वयंवर, वनवास और माता सीता के हरण जैसे प्रसंग शामिल हैं।
शानदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में 8 नवंबर 2026 (दीवाली) के अवसर पर रिलीज किया जाएगा।
दो भागों में आएगी पूरी फिल्म निर्माताओं ने 'रामायण' को दो भागों में प्रस्तुत करने की योजना बनाई है। पहला भाग दीवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि इस महागाथा का दूसरा भाग वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगा।