Aaj Ka Mausam: देश के हर राज्य में मानसून एक्टिव हो गया है, जिस वजह से विभिन्न राज्यों में भारी बारिश हो रही है. बारिश ने कई राज्यों में हाहाकार मचा दिया है, जिस वजह से कहीं बाढ़ आ गई है तो कहीं लैंडस्लाइड से लोग परेशान हैं. इस बीच, मौसम विभाग ने 21 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की भी आशंका जाहिर की है.
मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में मानसून के अधिक सतर्क रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने समुद्री तटों के आसपास रहेन वाले लोगों और मछुआरों के लिए सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ आने की आशंका है.
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह, दोपहर और रात, तीनों समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिजली चमकने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार, बादल सामान्य रूप से छाए रहेंगे और हल्की बारिश होती रहेगी.
The Depression over east Vidarbha and adjoining westcentral Chhattisgarh moved nearly westwards with a speed of 15 kmph during past 6 hours, and lay centred at 2330 hrs IST of yesterday, the 30th July 2026, over east Vidarbha and adjoining southeast Madhya Pradesh near latitude… pic.twitter.com/DqotFhcubQ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 30, 2026
यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश हिस्सों में 31 जुलाई से 5 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान, तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कई स्थानों पर भारी बारिश होने की भी आशंका है. निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 5 अगस्त तक गरज और चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है. यहां तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 31 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक राज्य में व्यापक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. 5 अगस्त तक के लिए मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.