IIP Growth: मिडिल ईस्ट में जारी संकट की वजह से पिछले कुछ महीने देश में ईंधन संकट के हालात थे। लेकिन, अच्छी बात ये रही कि इसका औद्योगिक उत्पादन पर बुरा असर नहीं पड़ता दिख रहा। तमाम चुनौतियों के बावजूद औद्योगिक गतिविधियों ने जून में मजबूत रफ्तार पकड़ी। देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) जून में सालाना आधार पर 7.3% बढ़ा, जो करीब 23 महीनों में सबसे तेज ग्रोथ है।
यह आंकड़ा बाजार के अनुमान 6% से भी बेहतर रहा। मई में आईआईपी ग्रोथ संशोधित होकर 5.1% रही थी। जून के आंकड़े बताते हैं कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भी घरेलू औद्योगिक गतिविधियों में मजबूती बनी हुई।
मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार औद्योगिक उत्पादन में तेजी की सबसे बड़ी वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन रहा। आईआईपी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले इस सेक्टर का उत्पादन जून में सालाना आधार पर 7.8% बढ़ा। घरेलू मांग मजबूत रहने और कई प्रमुख उद्योगों में लगातार गतिविधियां जारी रहने से मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट मिला।
IIP Growth India record
बिजली और गैस उत्पादन में भी दिखी तेजी बिजली और गैस उत्पादन में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। जून में इस क्षेत्र का उत्पादन 10.6% बढ़ा। औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ ऊर्जा की मांग बढ़ने का असर बिजली और गैस उत्पादन पर भी दिखाई दिया। हालांकि, माइनिंग सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहा और इसकी ग्रोथ सिर्फ 1% रही।
कैपिटल गुड्स के उत्पादन में आई तेजी उपयोग आधारित उद्योगों की बात करें तो कैपिटल गुड्स के उत्पादन में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जून में इसका उत्पादन 14.2% बढ़ा, जो निवेश गतिविधियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कंपनियों की कोशिश का संकेत है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद कंपनियों का निवेश जारी रहना अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा।
जून के IIP आंकड़ों की प्रमुख बातें-
कुल औद्योगिक उत्पादन (IIP): 7.3%
मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ: 7.8%
बिजली और गैस उत्पादन: 10.6%
माइनिंग ग्रोथ: 1%
कैपिटल गुड्स: 14.2%
इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स: 7.5%
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: 7.7%
वाटर सप्लाई और संबंधित गतिविधियां: 6.1%
इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स का उत्पादन जून में 7.5% बढ़ा, जो सरकारी और निजी क्षेत्र की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में जारी गतिविधियों को दिखाता है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उत्पादन में 7.7% का इजाफा हुआ। इससे टीवी, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे उत्पादों की मांग में मजबूती का संकेत मिलता है।
कुल मिलाकर, जून में IIP की 7.3% ग्रोथ भारतीय अर्थव्यवस्था के औद्योगिक क्षेत्र के लिए पॉजिटिव संकेत है। मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल गुड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों से पता चलता है कि घरेलू मांग और निवेश के दम पर उद्योग वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अच्छी रफ्तार बनाए हुए और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ेगा।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू की अगुआई में भारत ने अब तक 7 पदक जीते हैं, जबकि एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भी ऐतिहासिक सफलता मिली है। अब बॉक्सिंग में भी भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की संख्या बढ़ाने की नींव रख दी है।
भारत की ताजा मेडल टैली (खबर लिखे जाने तक)
???? गोल्ड - 2
???? सिल्वर - 7
???? ब्रॉन्ज़ - 3
कुल पदक - 12 रैंक - 9वीं (मलेशिया और न्यूज़ीलैंड से पीछे)
CWG 2026 MEDAL TABLE
बड़ी बात: बॉक्सिंग में 4 भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे भारत के कम से कम 4 और मेडल पक्के हो गए हैं। ऐसे में भारत की कुल पदक संख्या 16 तक पहुंचना तय है। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल मिलता है।
अंकुश पांघल ने पक्का किया भारत का एक और मेडल पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में भारतीय मुक्केबाज अंकुश पांघल ने सेशेल्स के जेड माइकाक को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही उनका पदक सुनिश्चित हो गया।
इससे पहले अंकुश ने राउंड ऑफ-16 में एंटीगुआ और बारबुडा के ज़लान जान को भी 5-0 से हराया था। 22 वर्षीय अंकुश अब गोल्ड की दौड़ में बने हुए हैं।
'भारत माता की जय' के नारों के बीच अरुंधति चौधरी की जीत महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में अरुंधति चौधरी ने न्यूज़ीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया। मुकाबले के दौरान भारतीय दर्शकों के "भारत माता की जय" के नारों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
पीएम मोदी ने हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई दी।
Congratulations to Harjinder Kaur for winning a Silver in the Women's 69 kg event at the Commonwealth Games in Glasgow. Also noteworthy is the fact that her performance yesterday was a personal best. It is gladdening to see our weightlifters perform so well in the Games. My best… pic.twitter.com/uK7igceWWv
हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 227 किग्रा (101 किग्रा स्नैच + 126 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर सिल्वर मेडल जीता। गुलवीर सिंह पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।