Sawan Rudrabhishek 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया रुद्राभिषेक भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करता है। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है, आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
सावन 2026 में रुद्राभिषेक के लिए शुभ तिथियां कृष्ण पक्ष प्रतिपदा – सुखद चतुर्थी – सुखप्रद पंचमी – अभीष्ट सिद्धि अष्टमी – सुखप्रद एकादशी – सुखप्रद द्वादशी – अभीष्ट सिद्धि चतुर्दशी – शुभ योग अमावस्या – सुखप्रद
शुक्ल पक्ष द्वितीया – सुखप्रद पंचमी – सुखप्रद षष्ठी – अभीष्ट सिद्धि द्वादशी – सुखप्रद त्रयोदशी – अभीष्ट सिद्धि
घर पर कैसे करें रुद्राभिषेक?
सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करें।
शिवलिंग को उत्तर दिशा में स्थापित करें और स्वयं पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।
गंगाजल से अभिषेक करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, सरसों का तेल और इत्र से अभिषेक करें।
चंदन, बेलपत्र, धतूरा, पान, सुपारी, फल और नैवेद्य अर्पित करें।
धूप और दीप जलाकर महामृत्युंजय मंत्र, शिव तांडव स्तोत्र या रुद्र मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।
अंत में भगवान शिव की आरती करें और अभिषेक के जल को पूरे घर में छिड़ककर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।
रुद्राभिषेक का धार्मिक महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है, ग्रह दोष शांत होते हैं, परिवार में सुख-शांति आती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिव भक्तों के लिए यह साधना आत्मिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का भी माध्यम मानी जाती है।
Justin Greaves Five Wicket Haul vs Pakistan: वेस्टइंडीज ने तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में एक यादगार स्पेल फेंका. वो पहली पारी में 5 विकेट लेने में कामयाब रहे. Mon, 27 Jul 2026 23:18:48 +0530