Dhanush: साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या धनुष भी अभिनेता विजय थलापति की तरह राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।
ब्लड डोनेशन कैंप में दिखा धनुष का अलग अंदाज
#Dhanush gives a Strong hint about his Political Entry:
"So many people have gathered in one place.. This kind of unity has a power..???? You need to give that unity a purpose.. Not just through audio launches and meet ups. Join hands and do more welfare work.. Do whatever you can…
धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके फैंस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का है। इस कार्यक्रम में धनुष पहुंचे और उन्होंने फैंस को संबोधित किया।
अपने भाषण में धनुष ने फैंस से समाज सेवा और लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा, "इतने सारे लोग एक जगह जमा हुए हैं। इस एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है। हमें इस ताकत को एक मकसद देना होगा। सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप तक सीमित न रहें, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद करें।" उन्होंने आगे कहा कि अपने आसपास रहने वाले लोगों की जरूरतों को समझें और हर संभव तरीके से उनकी सहायता करें।
क्या राजनीति में कदम रखेंगे धनुष? धनुष के इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में धनुष जिस अंदाज में लोगों से बात करते नजर आए, उसे देखकर कई लोगों ने उनकी तुलना नेताओं से करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "धनुष ने अपनी राजनीतिक एंट्री का हिंट दिया है।" वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, "जल्द ही राजनीति में एंट्री करने वाले हैं।" हालांकि, धनुष की तरफ से अभी तक राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिल्मों में भी एक्टिव हैं धनुष वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कारा रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ओम चैप्टर 1 में भी नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जारी है। धनुष ने तमिल फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। वह हिंदी फिल्म तेरे इश्क में में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में थी।
Commonwealth Games 2026 Day 5 LIVE: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारतीय एथलीट्स ने धमाकेदार शुरुआत की है, स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए. 100 मीटर स्प्रिंट में गुरिंदरवीर सिंह ने भी अपनी हिट में दूसरी पोजिश हासिल की. चलिए आपको पांचवें दिन भारत के अभियान की लाइव कवरेज दिखाते हैं. Mon, 27 Jul 2026 15:44:11 +0530