भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने जापान ओपन जीतकर इतिहास रचा है। पीवी सिंधू के ऐतिहासिक खिताब पर PM मोदी ने रिएक्ट किया है। सिंधू का पिछला खिताब दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में आया था।
CWG 2026 IND vs PAK: कारगिल विजय दिवस पर भारतीय बॉक्सर जादुमणि सिंह ने रिंग में पाकिस्तान को शिकस्त देकर इस खास दिन को भारतीय खेल प्रशंसकों के लिए और यादगार बना दिया। ग्लासगो में रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुषों के 55 किग्रा बॉक्सिंग मुकाबले में जादुमणि ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को सर्वसम्मत फैसले से हराया। इस जीत के साथ भारतीय बॉक्सर ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। हालांकि, मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव भी देखने को मिला और उन्होंने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।
कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत
जादुमणि सिंह की यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि मुकाबला कारगिल विजय दिवस के मौके पर हुआ। भारत हर साल 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले भारतीय सैनिकों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद करता है।
ऐसे मौके पर पाकिस्तान के बॉक्सर के खिलाफ मिली जादुमणि की जीत ने भारतीय प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।
Jadumani Singh Mandengbam beats Pakistan's Sumama Rehman in a fairly eventful bout but eventually comfortably ruled in favour of the Indian. 5-0 after Jadumani gets the 2nd & 3rd rounds from all five judges. pic.twitter.com/torsnDk08K
रिंग में जादुमणि का दबदबा, सुमामा को नहीं दिया मौका
मणिपुर के 22 वर्षीय जादुमणि सिंह मुकाबले की शुरुआत से ही नियंत्रण में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी तेजी और सटीक पंचों के दम पर पाकिस्तान के सुमामा रहमान पर लगातार दबाव बनाए रखा।
जादुमणि की रणनीति के सामने पाकिस्तानी बॉक्सर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा और आखिरकार जजों ने सर्वसम्मति से फैसला उनके पक्ष में सुनाया।
इस जीत के साथ जादुमणि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुषों के 55 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए और मेडल की ओर एक और कदम बढ़ा दिया।
#WATCH | Glasgow Commonwealth Games 2026 | Scotland | Celebrations erupt as India's Jadumani Singh beats Pakistan's Sumama Rehman in men's 55kg boxing Round of 16. pic.twitter.com/Bjo960EGqz
मुकाबले के बाद रिंग में जो हुआ, उसने इस IND vs PAK भिड़ंत को और चर्चा में ला दिया। दोनों बॉक्सरों के बीच मुकाबले से पहले और बाद में हैंडशेक नहीं हुआ। रेफरी द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव दिखाई दिया। रिंग के अंदर दोनों के बीच कुछ देर तीखी बातचीत हुई और इसके बाद वे बिना हाथ मिलाए वहां से चले गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक से जुड़े घटनाक्रम पहले भी चर्चा का विषय रहे हैं। ऐसे में CWG के बॉक्सिंग रिंग में भी इसका असर देखने को मिला।
स्कॉटलैंड के बॉक्सर को भी 5-0 से हरा चुके जादुमणि
जादुमणि सिंह का CWG 2026 में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले में उन्होंने मेजबान स्कॉटलैंड के एरॉन कलन को शिकस्त दी थी।
उस मुकाबले में भी भारतीय बॉक्सर पूरी तरह हावी रहे और 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की। अब पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराकर उन्होंने लगातार दूसरी शानदार जीत हासिल की है।
दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन के बाद जादुमणि अंतिम-8 में पहुंच चुके हैं और भारत के लिए मेडल के मजबूत दावेदारों में शामिल हो गए हैं।
कौन हैं जादुमणि सिंह?
मणिपुर के रहने वाले जादुमणि सिंह भारतीय बॉक्सिंग के उभरते हुए युवा चेहरों में शामिल हैं। 22 वर्षीय जादुमणि ने हाल के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से तेजी से पहचान बनाई है।
इस साल की शुरुआत में उन्होंने नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दो मुकाबले जीतकर उन्होंने मेडल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करते ही जादुमणि मेडल के और करीब पहुंच जाएंगे। ऐसे में भारतीय खेल प्रशंसकों की नजर अब उनके अगले मुकाबले पर टिकी है।