Dhoopbatti Making: त्योहारों, शादियों और पूजा-पाठ के बाद बड़ी मात्रा में फूल इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग सूखने के बाद इन्हें कचरे में फेंक देते हैं या नदियों में बहा देते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है. जबकि इन्हीं फूलों का दोबारा इस्तेमाल कर घर पर आसानी से केमिकल-फ्री धूपबत्ती बनाई जा सकती है. धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने का काम करने वाले विकास उनियाल बताते हैं कि देहरादून और मसूरी में होने वाले बड़े आयोजनों के बाद बड़ी संख्या में फूल बेकार हो जाते हैं. उनका कहना है कि जिन फूलों को श्रद्धा के साथ भगवान को चढ़ाया जाता है, उन्हें फेंकने के बजाय दोबारा उपयोग में लाना बेहतर है. इसके लिए सबसे पहले फूलों की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धूप में सुखाकर उनका महीन पाउडर बना लें. फिर इसमें दालचीनी, इलायची और जावित्री का पाउडर मिलाएं. इसके बाद थोड़ा देसी घी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें. चाहें तो खुशबू बढ़ाने के लिए अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं. अब इस मिश्रण को हाथों से धूपबत्ती का आकार देकर सूखने के लिए रख दें. सूखने के बाद यह इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाती है. यह तरीका न सिर्फ फूलों का सही उपयोग करता है, बल्कि घर को प्राकृतिक खुशबू से महकाने का भी आसान और किफायती उपाय है.
इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और तीनों मैच में वो नाकाम रहे थे. मगर जिम्बाब्वे में उन्होंने उस नाकामी को पीछे छोड़ा और 3 मैच में दूसरी बार अर्धशतक जमा दिया. हालांकि वो शतक के करीब आकर आउट हो गए. Sun, 26 Jul 2026 18:23:02 +0530