A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
Dipika Chikhlia On Ramayana: प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की रामायण साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट है और इसको लेकर रोज-रोज अपडेट सामने आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले नई दिल्ली के भारत मंडप में चुनिंदा लोगों को दिखाया गया था. इसके बाद ऐलान किया गया था कि 24 जुलाई को इसका ट्रेलर सबके लिए रिलीज किया जाएगा. हालांकि, किन्हीं कारणों से इसका ट्रेलर रिलीज नहीं हो सका था. इसी बीच रामायण फिल्म की सीता यानी साई पल्लवी को लेकर दीपिका चिखलिया ने बयान दिया है.
साई पल्लवी के कर्ली बालों को लेकर उठाए सवाल
वैरायटी इंडिया संग बातचीत में दीपिका चिखलिया ने रामायण फिल्म और उसकी स्टार कास्ट को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने इस दौरान साई पल्लवी की तारीफ तो की लेकिन उनके किरदार को लेकर भी कुछ सवाल खड़े कर दिए. उनका मानना है कि रामायण महाकाव्य के अनुसार सीता माता के बाल कर्ली नहीं है. उन्होंने कहा कि साई पल्लवी अच्छी एक्टर है लेकिन मुझे नहीं पता कि वह सीता के रोल में कैसे लगेंगी. जब उन्हें देखेंगे. तभी पता चलेगा. फिलहाल, मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है.
मेरे अंदर थी सीता जैसी खूबियां
इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका चिखलिया खुद की तारीफ करती हुईं नजर आईं. उन्होंने तुलसीदास की रामायण में सीता के जिक्र के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि रामानंद सागर को रामायण सीरियल के लिए खास शारीरिक खूबियों वाली एक्ट्रेस की खोज थी. उन्होंने बताया कि रामायण में सीता का वर्णन बादाम जैसी आंखों, एक खास कद-काठी, बालों और रंग-रूप वाली महिला के तौर पर किया गया है और उन्हें ये मुझमें दिखीं. उन्होंने आगे बताया कि रामायण में सीता के घुंघराले बालों का वर्णन नहीं है. ऐसे में उनका इशारा साई पल्लवी के घुंघराले बालों की तरफ माना गया.
कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर
रामायण के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल हैंडल के जरिए जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया गया. नमित मल्होत्रा ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, 'आज हमारी रामायण के लिए बहुत स्पेशल दिन है. मेरा रामायण को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का सपना अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप के साथ सच हो गया है. इसी वजह से अब हम रामायण के ट्रेलर को बाद में दुनियाभर में रिलीज करेंगे.'
उन्होंने आगे लिखा, 'इंडियन सिनेमा के 100 से ज्यादा साल के इतिहास में ये प्राउड का पल होगा. क्योंकि रामायण दुनिया भर की ऑडियंस तक किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पहुंचेगी. दुनिया के लोग हमारी संस्कृति और स्टोरीज को प्राइड और एक्साइटमेंट के साथ जान पाएंगे. मैं रामायण पर बिलीव रखने वाले सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया. हमारे देश के युवा ही हमारा फ्यूचर हैं, इसलिए चलिए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा करें. जय हिंद.' बता दें कि अभी मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की नई डेट रिवील नहीं की है.
दिवाली पर रिलीज होगा रामायण का पहला पार्ट
रामायण की रिलीज की बात करे तो ये इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, दूसरा पार्ट भी दिवाली पर 2027 में आएगा. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी (Sai Pallavi), सनी देओल (Sunny Deol), यश (Yash),रवि दुबे (Ravi Dubey), लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) जैसे कई अहम कलाकार नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: 'ये बेवकूफ कौन है....', खेसारी लाल यादव की इस हरकत पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, सरेआम कह डाली ऐसी बात
Continue reading on the app