IND vs SL: भारतीय टीम को अगले महीने अगस्त में श्रीलंका का दौरे करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है, लेकिन इस सीरीज से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. टीम के सीमित ओवरों के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस इंजरी के कारण लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) से बाहर हो गए है. उन्हें हैमस्ट्रिंग हुई है. मेंडिस का बाहर होना कोलंबो कैप्स के लिए बड़ा झटका है बल्कि श्रीलंका टीम की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि भारत बनाम सीरीज शुरु होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गया है. 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी.
कुसल मेंडिस इंजरी की वजह से लंका प्रीमियर लीग से बाहर
कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग में कोलंबो कैप्स के कप्तान हैं. 19 जुलाई को कोलंबो कैप्स और कैंडी रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए थे. रन लेने की कोशिश में उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया. अब खबर सामने आई है कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. बोर्ड ने बताया कि मेंडिस अब नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे, जहां उनकी इंजरी का इलाज होगा और वह अपनी रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू करेंगे. हालांकि वह कितने समय तक मैदान से दूर रहेंगे, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. कुसल मेंडिस के टूर्नामेंट में बाहर होने के बाद कोलंबो कैप्स ने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी कमिंदु मेंडिस को सौंप दी है. वो अब इस टूर्नामेंट में बचे सभी मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे.
????KUSAL MENDIS’ LPL 2026 CAMPAIGN ENDS EARLY ????
कुसल मेंडिस श्रीलंका के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में बतौर विकेटकीपर चुना जाना तय माना जा रहा था. 1 अगस्त को श्रीलंकाई टीम के स्क्वाड का ऐलान होने की उम्मीद है. ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट की टेंशन काफी बढ़ गई है. अगर मेंडिस समय रहते ठीक नहीं हो पाते हैं और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होते हैं, तो श्रीलंका के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा.
Kusal Mendis’ LPL 2026 campaign has ended early due to a hamstring injury, adding to Sri Lanka’s concerns ahead of the India Test series. With the squad expected to be picked on August 1, Mendis and Pathum Nissanka have a race against time.@VTrips_7781 writes@ipg_productions…
2027 ODI World Cup Cut-Off Date Qualification: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की कट ऑफ डेट 30 सितंबर 2026 तय की है. मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा कट ऑफ तक टॉप-8 टीमें सीधे एंट्री पाएंगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत शीर्ष 6 टीमों का क्वालिफाई तय है, जबकि अफगानिस्तान-बांग्लादेश भी मजबूत स्थिति में हैं. वहीं, 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज को कटऑफ से पहले सिर्फ 3 वनडे खेलने हैं. ऐसे में 2 बार की चैंपियन टीम पर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होने का बड़ा खतरा है. Wed, 22 Jul 2026 22:01:18 +0530