Electric SUV: स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता Volvo Cars India अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 को भारतीय बाजार में इस साल (2026) लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। 2022 में ग्लोबल स्तर पर पेश की गई EX90, Volvo की प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे लोकप्रिय XC90 के ऑल-इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
6 और 7-सीटर लेआउट के साथ आ सकती है SUV ग्लोबल मार्केट में Volvo EX90 को तीन-रो सीटिंग लेआउट के साथ पेश किया जाता है। ग्राहक 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में इसे चुन सकते हैं। भारत में कौन-सा विकल्प उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी कंपनी लॉन्च के समय साझा करेगी।
डिजाइन में मिलेगा Volvo का सिग्नेचर स्टाइल डिजाइन की बात करें तो EX90 का लुक आधुनिक और प्रीमियम है। इसके फ्रंट में बॉडी-कलर क्लोज्ड ग्रिल पर Volvo का 'Iron Mark' लोगो मिलता है। SUV में T-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, स्लीक फ्रंट बंपर और वर्टिकल फॉग लैंप दिए गए हैं।
साइड प्रोफाइल में Volvo की क्लीन डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है, जबकि पीछे की ओर स्प्लिट LED टेललाइट्स और C-शेप लाइट सिग्नेचर इसे आकर्षक बनाते हैं।
प्रीमियम और हाई-टेक केबिन Volvo EX90 का इंटीरियर मिनिमलिस्ट डिजाइन पर आधारित है। इसमें 14.5 इंच की पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट और वाहन के अधिकांश कंट्रोल को ऑपरेट करती है।
SUV में Google Built-in, 5G कनेक्टिविटी, OTA अपडेट, Unreal Engine आधारित इंटरफेस, NVIDIA Drive सिस्टम और Snapdragon Cockpit Platform जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।
दमदार बैटरी और पावरट्रेन अंतरराष्ट्रीय बाजार में Volvo EX90 को रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्पों में पेश किया गया है।
ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के अनुसार RWD वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 565 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि AWD वर्जन 620 किलोमीटर तक चल सकता है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल की बैटरी, रेंज और अन्य स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ग्लोबल मॉडल में 350 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक लगभग 22 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 3-फेज 16A AC चार्जर से फुल चार्ज होने में करीब 11 घंटे का समय लगता है।
इन कारों से होगा मुकाबला Volvo EX90 को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में लाए जाने की संभावना है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQS SUV, BMW iX और अन्य प्रीमियम लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। हालांकि, कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और भारतीय बाजार के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कंपनी आधिकारिक लॉन्च के दौरान करेगी।
indian domestic cricket rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए घरेलू सत्र से पहले अपने प्लेइंग कंडीशंस में कई अहम बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा फैसला जानबूझकर फ्रंट-फुट नो-बॉल या बिना गेंद को सही तरीके से पिच पर फेंकने वाले खिलाड़ियों को लेकर लिया गया है. अब ऐसे मामलों में गेंदबाज को पूरे मैच के लिए निलंबित किया जा सकता है. इसके अलावा दिन के खेल के समापन, अंतिम पारी में घोषणा और विकेटकीपर से जुड़े नियमों में भी संशोधन किया गया है. Tue, 21 Jul 2026 21:41:55 +0530