बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर खतरा मंडरा रहा है. यहां पर बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर बड़ा अटैक किया है. संगठन के अनुसार, इस हमले में 45 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य घायल हो गए. BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस हमले को संगठन की "फतह स्क्वाड" ने अंजाम दिया. ऐसा दावा हो रहा है कि निशाने पर पाकिस्तान सेना के जवानों को ले जा रही बस को उड़ा दिया गया है.
BLA के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई
संगठन के अनुसार, हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ जारी रही. BLA का दावा है कि कार्रवाई के दौरान 45 से अधिक सैनिक की मौत हो चुकी है, वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए. संगठन ने कहा कि संघर्ष जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने के आसार बने हुए हैं. BLA ने अपने बयान में कहा कि वह जल्द ही इस अभियान से जुड़ी ढेर सारी जानकारी जारी करेगा. इसमें हमले की पूरी रणनीति, पाकिस्तानी सेना को हुए कथित नुकसान और सैन्य उपकरणों के नुकसान का ब्योरा भी शेयर किया जाएगा. हालांकि, पाकिस्तानी सेना या सरकार की ओर से BLA के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
गौरतलब है कि हाल के माह में बलोचिस्तान में BLA ने पाकिस्तान की सेना और अर्धसैनिक बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर बड़े हमलों को अंजाम दिया. इससे क्षेत्र में सुरक्षा के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. पाकिस्तान सरकार पर भी दबाव बढ़ रहा है.
Joe Root Record: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट ने नाबाद 99 रन बनाए. जो रूट सिर्फ 1 रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया. रूट रनचेज में औसत के मामले में विराट से आगे निकल गए हैं. रूट से आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी है. Fri, 17 Jul 2026 09:22:02 +0530