Jasprit Bumrah record: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसी के साथ वह दुनिया के चुनिंदा और भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बने गए, जिसके नाम टेस्ट में 200 से ज्यादा, वनडे में 150 और टी20 में 100 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। बता दें कि बुमराह पिछली बार नवंबर 2023 में विश्व कप फाइनल में वनडे खेलने उतरे थे। इसके करीब 32 महीने बाद उनकी वापसी हुई है।
मैच से पहले बुमराह के नाम टेस्ट क्रिकेट में 234 और टी20 इंटरनेशनल में 121 विकेट दर्ज थे। वनडे में उन्हें इस खास उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। उन्होंने 14वें ओवर में हैरी ब्रूक को आउट कर यह मुकाम हासिल किया।
The Boom marks his much-awaited return by dismissing Harry Brook to claim his 150th ODI wicket! ????????#ENGvIND 1st ODI ???? Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/CCBxJyGKAn
बुमराह के वनडे में 150 विकेट पूरे बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ब्रूक को पूरी तरह चकमा दिया। वह क्रीज से थोड़ा बाहर आकर गेंद फेंकने आए, जिससे बल्लेबाज को लगा कि गेंद अंदर आएगी। लेकिन गेंद बाहर की ओर निकली और ब्रूक उसे छेड़ बैठे। पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपककर बुमराह के खाते में 150वां विकेट जोड़ने का काम पूरा किया।
बुमराह ने शाकिब और साउदी के क्लब में जगह बनाई इस उपलब्धि के साथ बुमराह सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में यह खास आंकड़ा छुआ। उनसे पहले न्यूजीलैंड के टिम साउदी और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ही ऐसा कर पाए हैं।
बुमराह ने करीब 32 महीने बाद वनडे में वापसी की बुमराह के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास था, क्योंकि वह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार इस प्रारूप में खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए फाइनल के बाद उन्हें कार्यभार प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट) के तहत वनडे टीम से आराम दिया गया था। करीब डेढ़ साल बाद वापसी करते ही उन्होंने साबित कर दिया कि वह अभी भी दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।
बुमराह इंग्लैंड में 30 से ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले पहले भारतीय बुमराह ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड की धरती पर यह उनका 31वां वनडे विकेट था। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में 30 से ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने रवींद्र जडेजा के 30 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय तेज गेंदबाजों में इससे पहले भुवनेश्वर कुमार के नाम 28 विकेट थे।
इसके अलावा बुमराह भारत के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 90 मैचों में हासिल की। इस मामले में उनसे आगे केवल मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 80 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। वहीं कुलदीप यादव ने यह मुकाम 88 मैचों में हासिल किया था।
वनडे विश्व कप 2027 से करीब 15 महीने पहले बुमराह की यह शानदार वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत की खबर है। उनकी लय और अनुभव आने वाले बड़े टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं।