फिल्म 3 इडियट्स में 'चतुर रामलिंगम' का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में लोगों से आगे आने की अपील की। ओमी वैद्य ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि आज मैं आपसे एक जरूरी बात करना चाहता हूं। मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? ओमी ने आगे कहा, मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं, या मीडिया इस पर कितनी खबर दिखा रहा है, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।
एक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा, हम सब आम लोग हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत व्यस्त रहते हैं। कई बार हमारे पास ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने का समय नहीं होता, लेकिन अगर आप थोड़ा समय निकालकर इस मामले को समझेंगे, तो हो सकता है कि आपको भी उनकी कुछ बातें सही लगें। शायद आप, आपके परिवार या आपके दोस्तों ने भी ऐसी समस्याओं का सामना किया हो। इसलिए मैं आपसे बस इतना कहना चाहता हूं कि कुछ मिनट रुकिए। अपने काम या घर की जिम्मेदारियों से थोड़ा समय निकालिए और देखिए कि इस समय क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, और मुझे लगता है कि आप भी ऐसा नहीं चाहेंगे। जनप्रतिनिधियों तक बात पहुंचाने को कहा ओमी ने आगे कहा कि आइए, हम सब मिलकर जो कर सकते हैं, वह करें। इस मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करें, रीपोस्ट करें और इंस्टाग्राम पर भी लोगों तक पहुंचाएं। अगर आपको सच में इस मुद्दे की चिंता है, तो अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों या सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों तक भी अपनी बात पहुंचाइए और उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग कीजिए। सोनम वांगचुक और उनसे जुड़े ये मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए और उम्मीद है कि आप भी ऐसा ही सोचेंगे। मैंने जो यह मैसेज आपको दिया है, उसे दिल से स्वीकार कीजिए। बहुत-बहुत धन्यवाद। 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून 2026 से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 17वां दिन है। वह देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में कथित धांधली (जैसे NEET परीक्षा विवाद) और पेपर लीक मामलों के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पूरी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने देश के नागरिकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने और आगामी 20 जुलाई को प्रस्तावित 'संसद मार्च' में शामिल होने की अपील की है।
Fifa World Cup 2026: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना एक बार फिर आमने-सामने हैं. यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, बल्कि दशकों पुरानी राजनीतिक और ऐतिहासिक दुश्मनी का प्रतीक माना जाता है. 1982 के फॉकलैंड युद्ध से लेकर 1986 विश्व कप में डिएगो माराडोना के विवादित 'हैंड ऑफ गॉड' गोल तक, दोनों देशों के बीच कई ऐसे पल रहे हैं जिन्होंने इस प्रतिद्वंद्विता को दुनिया की सबसे चर्चित फुटबॉल राइवलरी बना दिया. 24 साल बाद विश्व कप में दोनों टीमें फिर भिड़ रही हैं, इसलिए इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. Tue, 14 Jul 2026 08:55:51 +0530