A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
ऑकलैंड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम किया ओरा मोदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों के बाद भी भारत के विकास की रफ्तार बेमिसाल है। आज भारत दुनिया के सामने प्रगति का एक नया और आधुनिक मॉडल पेश कर रहा है और सबसे तेजी से आगे बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। इस विशेष कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने देश की तकनीकी और आर्थिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत आज एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिए हर महीने अरबों रुपये के डिजिटल लेनदेन कर रहा है। इसके साथ ही देश ड्रोन तकनीक और अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नए भारत की एक ऐसी तस्वीर है जो दिखाती है कि देश विकास और पर्यावरण, दोनों के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहा है।
भारत और न्यूजीलैंड के गहरे रिश्तों पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सफर में बेहद मददगार साबित होगा। इससे दोनों ही देशों में व्यापार और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष का क्षेत्र भी दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की बड़ी संभावनाओं को दर्शाता है।
पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने सभा में मौजूद करीब 10,000 लोगों को एक मफलर दिखाया। उन्होंने बताया कि करीब 25-30 साल पहले, जब वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नहीं थे और न्यूजीलैंड आए थे, तब उन्हें यह उपहार मिला था। उन्होंने न्यूजीलैंड की मूल संस्कृति के सुंदर शब्द वाका का उल्लेख किया, जो लोगों को एक साथ लाने और एक साझा यात्रा का प्रतीक है। मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड की यह वाका अब एक नए सफर के लिए पूरी तरह तैयार है।
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के समाज और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने भारतीय समुदाय को खुले दिल से अपनाया है। उन्होंने एयर न्यूजीलैंड के सीईओ निखिल रवि शंकर, पूर्व गवर्नर जनरल आनंद सत्यानंद और युवा क्रिकेटर रचिन रवींद्र जैसी सफल भारतीय हस्तियों का विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड अपनी मूल संस्कृतियों को बचाने और महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देने के साझा मूल्यों पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान संकट के समय पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को पूरे सम्मान के साथ भारत लाने के फैसले का भी उल्लेख किया।
दोनों देशों के बीच मजबूत भविष्य की उम्मीद जताते हुए मोदी ने कहा कि साल 2026 में दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसे और सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। लक्सन ने कहा कि यह दौरा पिछले 40 साल से प्रतीक्षित एक पारिवारिक पुनर्मिलन की तरह महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल व्यापार का एक बड़ा जरिया है, बल्कि एक ऐसा भरोसेमंद देश है जिसके साथ मिलकर न्यूजीलैंड लगातार आगे बढ़ रहा है।
Continue reading on the app