A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
झारखंड सरकार 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का आयोजन कर रही है. आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका शुभारंभ किया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया. इस कार्यक्रम में भारत और विदेशों से नीति-निर्माता, उद्योगपति, निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ और विकास से जुड़े कई प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन का उद्देश्य झारखंड में उद्योग, तकनीक, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं पर चर्चा करना और भविष्य का रोडमैप तैयार करना है.
नई नीतियों पर मांगे जाएंगे सुझाव
इस कार्यक्रम में राज्य सरकार कई नई नीतियों के मसौदे (ड्राफ्ट) जारी करेगी. इनमें झारखंड एआई नीति, निवेश प्रोत्साहन नीति, पर्यटन नीति, टेक्सटाइल नीति, जेआईएडीए नियम, पीपीपी नीति और झारखंड फाउंडेशन से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं. सरकार इन मसौदों पर उद्योग जगत और अन्य हितधारकों से सुझाव लेकर अंतिम रूप देगी.
पहले दिन रहेगा आईटी और एआई पर फोकस
सम्मेलन के पहले दिन यानी आज (8 जुलाई) सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष चर्चा होगी. इसमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में झारखंड के आईटी ढांचे को मजबूत करने, एआई के बेहतर उपयोग और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर विचार किया जाएगा. इसके अलावा सरकार और आईटी कंपनियों के बीच बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठक भी होगी. "शेपिंग झारखंड्स एआई फ्यूचर" विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य की प्रस्तावित एआई नीति और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी. इस दौरान कई कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है.
दूसरे दिन निवेश और पर्यटन पर होगी चर्चा
सम्मेलन के दूसरे दिन यानी कल (9 जुलाई) निवेश, औद्योगिक विकास और पर्यटन को मुख्य विषय बनाया जाएगा. देश-विदेश के निवेशकों के सामने झारखंड की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा. सरकार नए उद्योगों को आकर्षित करने और राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए बड़े औद्योगिक समूहों के साथ कई एमओयू पर हस्ताक्षर करेगी. साथ ही कारोबार को आसान बनाने, निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने और सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए नए ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किए जाएंगे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा समापन
आपको बता दें कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन झारखंड की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ होगा. इसमें राज्य के पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी. इस कार्यक्रम के जरिए देश-विदेश से आए मेहमानों को झारखंड की पहचान और संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा. सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से राज्य में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और विकास को नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें- AI में झारखंड राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर, सीएम सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Continue reading on the app