भोपाल मंडल रेल की वाणिज्य विभाग की टीम ने 03 माह में ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 1.88 लाख मामलें पकड़े और इन पकड़े गए यात्रियों से करोड़ों रुपये वसूले। वही जून में 55 हजार से अधिक मामलें पकड़े, 4.22 करोड़ जुर्माना राशि अर्जित की।
सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
भोपाल रेल मण्डल ने वित्तीय वर्ष के 03 माह अप्रैल, मई एवं जून में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 1 लाख 88 हजार 2 सौ 06 मामलों से 13.75 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 87,381 मामले, अनुचित टिकट के 1,00249 मामलें एवं 576 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है।
एक महीने में कमाए करोड़ों
जबकि केवल जून माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 24,325 मामलें, अनुचित टिकट के 31,465 मामलें एवं 192 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल जून में कुल 55,982 मामलों से कुल 4.22 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है ।
India Likely XI vs England 3rd T20: बैक-टू-बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया इस समय गहरे संकट में है.आयरलैंड के हाथों 0-2 से क्लीन स्वीप के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम संघर्ष कर रही है. गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी अपनी पहली इंटरनेशनल जीत की तलाश में है. टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता बड़ी कमजोरी बन चुकी है. ऐसे में तीसरे टी20 में फ्लॉप रहे रवि बिश्नोई की छुट्टी होना तय है, जबकि संजू सैमसन की वापसी की मजबूत संभावना है. Tue, 7 Jul 2026 05:34:09 +0530