Explainer: दुनिया भर के तमाम फैंस को रोमांचित करने के लिए क्रिकेट का नाम ही काफी है. क्रिकेट का खेल दुनिया के सबसे रोमांचक और आकर्षक खेलों में से एक हैं. 16वीं शाताब्दी में शुरू हुए इस खेल ने समय-समय पर सभी का मनोरंजन किया है. इस खेल में दो टीमों के कुल 22 खिलाड़ियों हिस्सा लेते हैं. हर टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं. बैट और बॉल से खेले जाने वाले इस खेल में कई ऐसे नियम और परंपराएं होती हैं, जिनके बारे में आपको अक्सर पता नहीं होता है.
क्रिकेट के खेल में कई बार आपने देखा होगा कुछ-कुछ स्टेडियमों में मैच शुरू होने से पहले घंटी बजाकर शुरुआत करने की परंपरा होती है. वहीं कुछ स्टेडियमों में मैच की शुरुआत से पहले झंडा (फ्लैग) फहराने की परंपरा होती है. तो कुछ स्टेडियमों में मैच शुरू करने के लिए सीटी (Whistle) बजाने की परंपरा होती है.
क्रिकेट का गेम एक विशाल खेल है. इसमें देश और दुनिया भर की तमाम क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं. ऐसे में हर देश की अलग-अलग परंपराएं होती है. जो क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले होती हैं. इसमें से एक ऐसा परंपरा भी होती है, जो हर क्रिकेट मैच में तब होती है, जब कोई नया खिलाड़ी अपना पहला मैच खेलता है.
दरअसल, जब किसी टीम में नए खिलाड़ियों को चुना जाता है और वो अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाला होता है. तो उसे डेब्यू मैच से पहले कैप दी जाती है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि, अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले खिलाड़ी को क्रिकेट कैप क्यों दी जाती है. इस कैप के ऊपर लिखे हुए नंबर का मतलब क्या होता है. आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं.
Welcoming #TeamIndia T20I Caps No. 1️⃣2️⃣0️⃣ and 1️⃣2️⃣1️⃣ ????????
Things we love to see, as Suryansh Shedge and Prince Yadav are set to make their debuts ????
क्रिकेट में जब कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए पहला मैच खेलते है, तो उस मैच को उसका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच माना जाता है. वो खिलाड़ी पहली बार देश की सीनियर टीम में खेलने वाला होता है. ऐसे में उसे खिलाड़ी को डेब्यू कैप (Debut Cap) दिया जाता है. ये सिर्फ एक कैप नहीं होती है, बल्कि उस खिलाड़ी के लिए सम्मान, उपलब्धि और राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने का प्रतीक होता है.
डेब्यू पर कैप क्यों दी जाती है?
क्रिकेट मैच के दौरान डेब्यू कैप कई करणों के लिए दी जाती है. कैप खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय करियर की आधिकारिक शुरुआत का सम्मान करने के लिए, यह शो करने के लिए कि वो अब अपने देश का आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुका है, टीम की परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, इस लिए दिया जाता है.
खिलाड़ी को जब डेब्यू कैप मिलती है तो, उसे गर्व से भर देती है. वो खिलाड़ी बचपन से ही मेहतन करता है कि एक दिन अपने देश के लिए क्रिकेट खेले. जब उसे अपने देश के लिए खेलने मौका मिलता है तो वो उनके लिए सम्मान की बात होती है. वो अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते हैं.
Cricket Photograph: (x/bcci)
कौन देता है डेब्यू मैच में खिलाड़ी को कैप?
क्रिकेट में जब कोई भी खिलाड़ी अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरता है. तो उससे पहले उस खिलाड़ी को डेब्यू कैप दी जाती है. ये कैप उस खिलाड़ी को आमतौर पर टीम का कोई सीनियर खिलाड़ी देता है. अक्सर टीम का कोई सीनियर खिलाड़ी जैसे, कप्तान या पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेब्यू करने वाले क्रिकेटर को यह कैप पहनाता है. वो खिलाड़ियों को कैप देता ही नहीं बल्कि सिर पर पहनाचा भी है.
क्या होता है ऊपर लिखे हुए नंबर का मतलब?
क्रिकेट में जब कोई खिलाड़ी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्य करता है, तो उसे कैप दी जाती है. लेकिन क्या आपको बता है कि, उस कैप के ऊपर एक नंबर भी लिखा होता है. कैप के ऊपर लिखे हुए उस नंबर का मतलब क्या होता है. आपको अगर इस नंबर के बारे में और इसके मतलब के बारे में नहीं पता है, तो आज हम आपको इसके बारे में भी बताने वाले हैं.
दरअसल, कैप पर जो नंबर लिखा हुआ होता है, उसे कैप नंबर (Cap Number) कहते हैं. ये हर खिलाड़ी का अलग-अलग होता है. कैप पर लिखा हुआ नंबर ये बताता है कि वो खिलाड़ी उस देश के लिए उस फॉर्मेट में खेलने वाला कितने नंबर का खिलाड़ी है. यानी वो कौन से नंबर का टीम के लिए खेलने वाला खिलाड़ी है.
उदाहरण के लिए अगर हम आपको बताएं तो, अगर किसी खिलाड़ी की टेस्ट कैप पर #317 नंबर लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि वो अपने देश के लिए 317वां टेस्ट खिलाड़ी है, जो उस फॉर्मेट में खेल रहा है. वहीं अगर वनडे कैप पर 268 नंबर लिखा हुआ है, तो वह उस देश के लिए खेलने वाला 268वां वनडे खिलाड़ी है.
Cricket Photograph: (X/BCCI)
डेब्यू कैप को लेकर ये बातें भी जान लें
आपको बता दें कि, खिलाड़ियों के लिए हर फॉर्मेट का कैप नंबर अलग होता है. मान लीजिए अगर कोई खिलाड़ी पहले वनडे और बाद में टेस्ट डेब्यू करता है, तो उसे दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कैप नंबर मिलेंगे. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को जो कैप डेब्यू पर दिया जाता है. उस पर नंबर नहीं लिखा होता है.
क्रिकेट में जब किसी खिलाड़ी को एक बार कैप नंबर मिल जाता है, तो उसका कैप नंबर कभी चैंज नहीं होता है. उस खिलाड़ी का कैप नंबर जीवन भर एक ही रहेगी. वो खिलाड़ी अगर मैच खेले या संन्यास ले ले, तब भी उसका कैप नंबर हमेशा वही रहता है, जो उसे डेब्यू के टाइम मिलता है.
खिलाड़ी को डेब्यू पर कैप देनी की परंपरा लगभग हर उस देश में है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा हैं. इन देशों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसे प्रमुख देश शमिल हैं. हर देश के कैप का डिजाइन थोड़ा अलग और आकर्षक होता है.
IND vs ENG 2nd T20 Match Report: भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 190 रन बनाए. मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत की ओर से इशान किशन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए जबकि ओपनर अभिषेक शर्मा ने 43 रन की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए. इंग्लैंड ने जैकब बेथल के नाबाद 76 रन के दम पर भारत को 4 विकेट से हरा दिया. मेजबानों ने 191 का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल कर लिया. Sat, 4 Jul 2026 22:44:13 +0530