भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने इस स्टोरी में अपने फोटो के साथ न्यू चैप्टर लिखा है। इस पोस्ट के बाद वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने वैभव के डेब्यू पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शाम 7 बजे से भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच मैनचेस्टर में होगा। गेंदबाजी कोच बोले- टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती एक दिन पहले भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने कहा- दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है। इससे पहले सूर्यवंशी को डेब्यू नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलयर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स ने नाराजगी जाहिर की है। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली है। उन्हें थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने जर्सी दी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम भी दिया गया। साथ ही उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की परमीशन दी गई। श्रीलंका के खिलाफ 11 गेंद में फिफ्टी लगाई पिछले महीने वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। जोकि लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया।
Vaibhav sooryvanshi world records: बिहार के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर वे आईसीसी के किसी भी फुल-मेंबर देश के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. वैभव ने आयरलैंड के जोश लिटिल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया. Sat, 4 Jul 2026 19:04:11 +0530