उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है. ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के 16 राज्यों में आज झमाझम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर बिलजी गिरने की भी संभावना है. मानसून की बारिश के बीच अगर आप कहीं ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वेदर अपडेट की जानकारी जरूर ले लें.
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.
Alwar News: अलवर के 12 वर्षीय मूक-बधिर खिलाड़ी प्रतीक ने अपनी शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ते हुए राइफल शूटिंग में इतिहास रचना शुरू कर दिया है. जन्म से दोनों कानों से न सुन पाने के बावजूद प्रतीक ने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है. मनु भाकर से प्रेरित होकर शूटिंग शुरू करने वाले प्रतीक को उसके सेना में कार्यरत पिता ने आर्थिक तंगहाली के बीच सेकंड हैंड राइफल दिलाकर आगे बढ़ाया, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. Fri, 3 Jul 2026 07:56:20 +0530