जम्मू कश्मीर में स्थित बाबा अमरनाथ धाम की औपचारिक यात्रा शुरू हो गई है। आज यानी 2 जुलाई को जम्मू से श्रीनगर के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। इस बार यात्रा करने आए श्रद्धालुओं में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2026 के यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही इन यात्रियों को रवाना किया गया हर तरफ बम बम भोले के जयकारे गूंज उठे। यात्रा की शुरुआत होते ही देशभर से आए श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए।
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत
अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जम्मू, श्रीनगर और बालटाल में सैलाब देखने को मिल रहा है। इन श्रद्धालुओं का जोश काफी हाई है और सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। आज निकला पहला जत्था शुक्रवार को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा।
Har Har Mahadev!
The sacred journey to the holy abode of Baba Barfani begins! Flagged off the first batch of pilgrims for Shri Amarnath Ji Yatra 2026 from Jammu’s Bhagwati Nagar Base Camp. Shri Amarnath Ji Yatra is a profound spiritual awakening. Every step taken on this holy… pic.twitter.com/E9RC0TldfF
इस बार यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर तैयारी की गई है। केंद्र सरकार की ओर से 70 हजार से अधिक सुरक्षाबलों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और सेना भी पूरी तरह से मुस्तैद है। यात्रियों का जो जत्था रवाना किया जाता है सीआरपीएफ और कोबरा कमांडो मौजूद रहते हैं, जो 300 किलोमीटर के जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एस्कॉर्ट करते हैं।
बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप में एतिहासिक कमबैक किया। एक समय पर बेल्जिटम 0-2 से पिछड़ रहा था। मगर उन्होंने इस मैच को 3-2 से अपने नाम किया। Thu, 02 Jul 2026 09:30:19 +0530