A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस आरोपी चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस (Gait Analysis) करेगी. गेट एनालिसिस की मदद से पुलिस चेतन के चलने के तरीके, बॉडी मूमेंट और कदमों की लंबाई की जांच करेगी. दावा है कि 18 जून को मर्डर वाले दिन लोहगढ़ फोर्ट पर हुडी में दिखा युवक चेतन ही था. पुलिस अब इसी बात को पुख्ता करेगी.
बता दें, गेट एनालिसिस फोरेंसिक जांच में तेजी से लोकप्रिय हो रही तकनीक है. जब चेहरा साफ न हो, चेहरे पर मास्क हो या फिर कैमरे की क्वालिटी खराब हो, तब व्यक्ति की चाल के आधार पर उसकी पहचान की जाती है. यह तकनीक व्यक्ति के चलने को साइंटिफिक तरीके से डिकोड करती है.
हर व्यक्ति की चाल 90-95% अनोखी
इंसानों के चलने के पैटर्न को गेट एनालिसिस के तहत अध्य्यन किया जाता है, जिसमें इंसान के एक कदम की लंबाई, कदमों की स्पीड, शरीर की मुद्रा, हाथों का हिलना, घुटनों का एंगल, पंजों का प्लेसमेंट और कूल्हों की गति जैसे 20 से ज्यादा पैरामीटर शामिल होते हैं. हर व्यक्ति की चाल 90-95% अनोखी होती है, ठीक वैसे ही जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस. ब्रिटिश रिसर्च के अनुसार, गेट पैटर्न जन्म के बाद विकसित होता है. 15-20 साल की उम्र तक ये स्थिर हो जाता है.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट, चेतन की बाइक और हुडी पुलिस ने किया जब्त
दो तरीकों से काम करता है गेट एनालिसिस
पहला- मैनुअल/विजुअल एनालिसिस: एक्सपर्ट्स सीसीटीवी फुटेज को फ्रेम-बाय-फ्रेम देखते हैं. वे आरोपी के पुराने वीडियो से चाल को मिलाते हैं.
दूसरा- ऑटोमेटेड/कंप्यूटर बेस्ड एनालिसिस: एआई सॉफ्टवेयर्स पैरों के ज्वाइंट्स को ट्रैक करते हैं. 3डी मॉडल बनाकर मेथेमेटिकल तुलना की जाती है. ब्रिटेन की सरे यूनिवर्सिटी और नेशनल फिजिक्स लेबोरेटरी की स्टडी की मानें तो जब फुटेज क्वालिटी अच्छी होतो ऑटोमेटेड सिस्टम 90 प्रतिशत से अधिक सटीकता दे सकता है.
सीसीटीवी फुटेज में केतन का चेहरा पूरी तरह से क्लियर नहीं है. पुलिस चेतन के पुराने वीडियोज इकट्ठा करके एक्सपर्ट्स की मदद से उनता मिलान करेगी. अगर 80 प्रतिशत से अधिक मैचिंग होत है तो अदालत में इसे अहम सबूत माना जाएगा.
क्या अन्य देश भी इस तकनीक का करते हैं इस्तेमाल?
ब्रिटेन: 2000 के दशक से गेट एनालिसिस का इस्तेमाल हो रहा है. साल 2010 में CCTV से चाल के आधार पर व्यक्ति को सजा दिलाई गई थी. UK पुलिस की मानें तो 70% मामलों में जहां चेहरे की पहचान फेल हो जाती है, वहां गेट एनालिसिस काम आता है.
अमेरिका और यूरोप: बिहेवियरल बायोमैट्रिक्स के रूप में FBI और Europol इसे इस्तेमाल करते हैं. 2022 की एक रिसर्च में सामने आया कि गेट एनालिसिस 85-95% सटीकता देता है.
भारत में पहली बार इस्तेमाल हो रही तकनीक?
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु पुलिस गेट एनालिसिस का इस्तेमाल पहले भी कर चुकी है. साल 2023 से साल 2024 में दिल्ली पुलिस स्नैचिंग के कई मामलों में इस तकनीक से आरोपी पकड़े हैं. NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, फोरेंसिक वीडियो एनालिसिस के केस साल 2020 से लेकर साल 2025 तक दोगुने हो गए हैं.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pune Murder Case: केतन की मौत की फुल प्रूफ प्लानिंग के बाद भी कैसे पकड़े गए सिया और चेतन? बहन ने किया ‘खेला’
गेट एनालिसिस के एडवांटेज
- चेहरा छिपे होने के बावजूद काम करता है.
- दूर के CCTV से भी संभव.
- AI के साथ तेज नतीजे.
- अदालत में सबूत के रूप में पूर्ण रूप से स्वीकार्य.
गेट एनालिसिस के डिसएडवांटेज
- खराब रोशनी, कम रिजोल्यूशन या कुछ एंगलों की वजह से सटीकता घट जाती है.
- आरोपी अगर जानबूझकर लंगड़ाकर चले या फिर मोटे कपड़े पहन ले तो पहचानना मुश्किल हो जाएगा.
- भारत में इस तकनीक के ट्रेंड एक्सपर्ट्स बहुत कम हैं.
- अदालत में अकेले इस पर भरोसा नहीं किया जाता. इसे अन्य सबूतों के साथ इस्तेमाल किया जाता है.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pune Murder: पहले केतन को धक्का देकर मारा फिर मासूम बनकर शेयर की इमोशनल स्टोरी, पुणे की सिया ने बहाए ‘मगरमच्छ के आंसू’
मर्डर केस में सामने आया नया एंगल
मामले में अब नया कानूनी विवाद सामने आया है. आरोपी सिया का केस लड़ने को लेकर आशुतोष श्रीवास्तव नाम के वकील और सिया के परिवार के बीच विवाद होता दिख रहा है. दरअसल, दो वकीलों आशुतोष और विपुल दुशिंग ने सिया गोयल का केस लड़ने का दावा किया है. आशुतोष का कहना है कि सिया ने अपना केस लड़ने के लिए उन्हें नियुक्त किया है. एक दिन पहले यानी 29 जून को सिया के भाई साहिल ने कहा था कि हमारे वकील विपुल हैं और वही हमारा केस लड़ेंगे. आशुतोष हमारे वकील नहीं है. वे हम पर प्रेशर बना रहे हैं. अब श्रीवस्ताव ने साहिल को 10 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस भेज दिया है.
ऐसे सिया के करीब आया चेतन
आरोपी चेतन राजस्थान के जयपुर स्थित पलासनी गांव का रहे वाला है. चेतन के पिता की किराने की दुकान है, जिसके सामने सिया के पिता का ऑफिस है. चेतन पुणे में ही रहकर पढ़ाई करता था. वह पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट भी खेलता था. इसी दौरान, वह सिया के भाई साहिल के संपर्क में आया, जिसके माध्यम से सिया से उसकी दोस्ती हुई. दोनों साथ में उदयपुर और जोधपुर भी घूमने गए थे. यही वह समय था, जब चेतन के दोस्तों ने उसे सिया के साथ देखा था. चेतन ने अपने दोस्तों से कहा कि सिया के साथ वह रिलेशनशिप में है. जल्द ही दोनों शादी करेंगे.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- केतन को सिया के सिग्नल पर चेतन ने दिया था धक्का, मर्डर के लिए प्लान C भी था तैयार; क्राइम सीन रिक्रिएशन में खुलासा
केतन से ₹1 करोड़ लेकर सिया ने चेतन को दिए
पुणे पुलिस की मानें तो सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर एक करोड़ रुपये मांगे थे. खास बात है कि उसने इन पैसों से कोई भी शॉपिंग नहीं की बल्कि पूरी रकम चेतन को दे दी.
Continue reading on the app