Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce Reason: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने वाले है साथ ही बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। अब शो के नए एपिसोड में आकांक्षा ने पहली बार खुलकर बताया कि आखिर उनके रिश्ते में दूरी क्यों आई।
मां न बनने का लिया फैसला शो में श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि उन्हें काफी पहले ही एहसास हो गया था कि उनके अंदर मां बनने की इच्छा नहीं है। उन्होंने यह बात शादी के दौरान ही गौरव खन्ना को साफ-साफ बता दी थी। आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने खुद को समझने की पूरी कोशिश की, लेकिन समय के साथ उन्हें यकीन हो गया कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती।
गौरव चाहते थे बच्चा
Akanksha Chamola has officially opened up about the reason behind her divorce from Gaurav Khanna
The split comes down to a major life decision: Gaurav wants kids, while Akanksha says she lacks maternal instincts & chooses to remain child-freepic.twitter.com/3kvyTcVBzM
आकांक्षा ने बताया कि शुरुआत में गौरव उनके फैसले से सहमत थे, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि गौरव की बच्चों की इच्छा बढ़ने लगी है। ऐसे में उन्हें महसूस हुआ कि वह अपने पति की यह इच्छा कभी पूरी नहीं कर पाएंगी।
उन्होंने कहा, "मैंने गौरव से कह दिया था कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ सकते हैं। मुझे लगा कि उनके साथ ऐसा होना गलत नहीं होगा, क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए थे और मैं उन्हें यह खुशी नहीं दे सकती थी।"
गोद लेने का भी नहीं था विचार बातचीत के दौरान जब श्रेया कालरा ने सुझाव दिया कि बच्चा गोद भी लिया जा सकता है, तब आकांक्षा ने साफ कहा कि वह किसी भी तरह से बच्चा नहीं चाहती।
उन्होंने कहा कि उनके अंदर मातृत्व की भावना नहीं है और वह अपनी जिंदगी अपनी आजादी के साथ जीना चाहती हैं। उनके मुताबिक, यह फैसला उन्होंने काफी सोच-समझकर लिया है।
शादी और बच्चों पर रखी अपनी राय
Akanksha Chamola
आकांक्षा का मानना है कि ज्यादातर लोग परिवार बढ़ाने के लिए शादी करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें लगा कि उनकी सोच और गौरव की इच्छा अलग है, तब उन्होंने खुद रिश्ते को लेकर ईमानदारी दिखाई। उनके अनुसार, किसी रिश्ते में दोनों लोगों की इच्छाओं और उम्मीदों का सम्मान होना जरूरी है।
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में तो मौका मिला नहीं और टीम इंडिया सीरीज भी हार गई क्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वो खेलेंगे? क्या उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा? Tue, 30 Jun 2026 15:53:21 +0530