Gold-Silver Price Today (29 June 2026): सोने-चांदी की कीमतों में आज, सोमवार (29 जून 2026) को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 2,038 रुपए बढ़कर लगभग 1.42 लाख रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया है और यह 5,059 रुपए महंगी होकर 2.22 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
आज के ताजा रेट्स के मुताबिक, 14 कैरेट सोना ₹83,018 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट ₹1,06,433, 22 कैरेट ₹1,29,991 और 24 कैरेट ₹1,41,911 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट जानें।
24 कैरेट सोने का शहरवार रेट
शहर
कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
₹1,43,170
जयपुर
₹1,43,170
लखनऊ
₹1,43,170
रांची
₹1,43,020
कोलकाता
₹1,43,020
मुंबई
₹1,43,020
भोपाल
₹1,43,070
पटना
₹1,43,070
अहमदाबाद
₹1,43,070
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर) दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।भौगोलिक संदर्भ
3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच को बखूबी भांपने और रणनीति पर सटीक अमल करने के लिये आयरलैंड की तारीफ की जिसने भारत पर टी20 श्रृंखला में 2 . 0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
पहले मैच में 34 रन से जीत के बाद आयरलैंड ने रविवार को दूसरा मैच एक रन से जीता।
नये कप्तान अय्यर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ अच्छी श्रृंखला नहीं रही लेकिन आयरलैंड की तारीफ करनी होगी। उन्हें पता था कि विकेट कैसा होगा और उन्होंने रणनीति पर बखूबी अमल किया।’’
टी20 में पदार्पण करने पर तीन विकेट लेने वाले प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ उसे आईपीएल का काफी अनुभव है। गेंदबाजी में उसके अपने विचार और योजना होती है। सूर्यांश ने भी अच्छा खेला।’’
आयरलैंड के कप्तान लोरकान टकर ने कहा ,‘‘ मुझे यकीन ही नहीं हो रहा। मैने खिलाड़ियों से कहा था कि हमें साबित करना है कि पहले मैच की जीत तुक्का नहीं थी और उन्होंने यह मैच भी जीतकर वही किया। हमने दिखा दिया कि क्रिकेट सरल भी हो सकता है, उसे पेचीदा बनाने की जरूरत नहीं है।