जुलाई का महीना बेहद ही खास होने वाला है। कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार (July 2026 Vrat Tyohar List) मनाया जाएंगे। चातुर्मास की शुरुआत भी होने वाली है। वहीं गुरु पूर्णिमा और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी मनाई जाएगी। जुलाई के अंत में पावन सावन मास का आरंभ होगा। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि भी इसी महीने मनाई जाएगी। कई ग्रह और नक्षत्र भी अपनी चाल बदलेंगे।
जुलाई में दो एकादशी व्रत रखे जाएंगे। 10 जुलाई को योगिनी एकादशी और 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 10 जुलाई और 26 जुलाई को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जुलाई को कर्क राशि में सूर्य और 27 जुलाई को मीन राशि में शनि का गोचर होगा। शनि वक्री और गुरु अस्त होंगे। ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
रथयात्रा कब है?
29 जून को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा है। 15 जुलाई को नेत्रदान और 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन से 10 दिन के मेले का शुभारंभ भी होगा। इस उत्सव का समापन 24 जुलाई को वापसी यात्रा के साथ होगा। इस बार रथ यात्रा के दिन कर्क संक्रांति का योग भी बन रहा है। इस दिन सूर्य कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं।
गुप्त नवरात्रि कब?
साल में दो बार गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 15 जुलाई 2026 से हो रही है। 23 जुलाई 2026 को नवमी तिथि है। इस दौरान 10 महाविद्याओं की आराधना की जाती है। पूजा-अनुष्ठान गुप्त रूप से संपन्न किए जाते हैं।
यहाँ देखें जुलाई में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट
3 जुलाई- संकष्टी चतुर्थी
6 जुलाई- कलाष्टमी
10 जुलाई- योगिनी एकादशी
12 जुलाई- प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
14 जुलाई- आषाढ़ अमावस्या
15 जुलाई- गुप्त नवरात्रि का आरंभ
16 जुलाई- जगन्नाथ रथ यात्रा और कर्क संक्रांति
17 जुलाई- विनायक चतुर्थी
22 जुलाई- भड़ली नवमी (अबूझ मुहूर्त)
23 जुलाई- गुप्त नवरात्रि का समापन
25 जुलाई- देवश्यनी एकादशी और चातुर्मास का आरंभ
26 जुलाई- प्रदोष व्रत
28 जुलाई- कोकिला व्रत
29 जुलाई- गुरु पूर्णिमा
30 जुलाई- सावन माह की शुरुआत
(Disclaimer: यह आलेख पंचांग, धार्मिक मान्यताओं समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)
Iceland Cricket Trolls Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के नाम भले ही बतौर कोच भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीताने की उपलब्धि दर्ज हो लेकिन अब तक जितने भी पुराने शर्मनाक हार के रिकॉर्ड है वो उनकी कोचिंग में ही आए. आयरलैंड जैसी कमतर आंकी जा रही टीम के खिलाफ टीम इंडिया का क्लीन स्वीप हो गया. इसपर आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी लेते हुए उनको कोचिंग स्टाफ बनाने से इनकार कर दिया. Mon, 29 Jun 2026 07:29:30 +0530