उत्तर-दक्षिण भारत के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जुलाई महीेने में कानपुर सेंट्रल एवं मदुरै के मध्य स्पेशल ट्रेन ( 01925/01926) चलाने का निर्णय लिया है। इससे भोपाल मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
इसके अलावा आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि जुलाई-अगस्त तक बढ़ा दी है। इन ट्रेनों को पहले जून के अंत तक चलाया जाना था। साथ ही पूर्व मध्य रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 01 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक कुल 05 फेरों के लिए कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:10 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार सुबह 7:15 बजे मदुरै पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01926 मदुरै–कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 04 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरों के लिए मदुरै से देर रात प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी।
रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02877) का संचालन 4 से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को होगा।
आनंद विहार-रांची स्पेशल (02878) का संचालन 5 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (08611) 6 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल (08612) 9 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 1 जुलाई को और गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 3 जुलाई को चलेगी।
गाड़ी संख्या 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 2 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी
गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और वापसी 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार और वापसी 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी ट्रेन का टिकट बुक करने से पहले ट्रेन का पूरा शेड्यूल चेक कर लें, अन्यथा असुविधा हो सकती है।
Ben Stokes retirement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का चौंकाने वाला फैसला किया। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के बाद अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर देंगे। उनके इस फैसले ने इंग्लैंड क्रिकेट में हलचल मचा दी, क्योंकि वह पिछले 4 साल से टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे थे।
स्टोक्स ने रविवार सुबह मैच शुरू होने से पहले ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी। टीम को संबोधित करते हुए वह काफी भावुक हो गए। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अगले 2 दिनों में टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दें। उनके भाषण के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका सम्मान किया।
The moment England fans saw ???????????????? Ben Stokes wicket... seconds after hearing he was retiring ????
स्टोक्स ने किया संन्यास का ऐलान हालांकि स्टोक्स ने अपने संन्यास की वजह नहीं बताई। उन्होंने टीम से सिर्फ इतना कहा कि इसके पीछे की वजह पर बाद में बात करेंगे। उनका यह फैसला ऐसे समय आया है जब वह हाल ही में विवादों में भी रहे थे। लॉर्ड्स टेस्ट जीत के बाद उनके जश्न को लेकर जांच शुरू हुई थी, जिसके चलते अनुशासनात्मक कारणों से उन्हें दूसरे टेस्ट में नहीं चुना गया था। बाद में जांच में उन्हें किसी गंभीर गलती का दोषी नहीं पाया गया।
One of England's all-time greatest captains, Ben Stokes, has decided to retire from international cricket at the end of this Test match.
Ben, you have been the most inspirational captain, leader and legend this team could have ever hoped for.
ट्रेंटब्रिज टेस्ट के दौरान लिया फैसला ECB ने चौथे दिन चाय के ब्रेक से पहले स्टोक्स के संन्यास की आधिकारिक घोषणा की। इसी दौरान स्टोक्स मैदान पर शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने लंबा स्पेल डालने के बाद जब अगला ओवर शुरू किया तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। इसी ओवर में उन्होंने जैक फोक्स को दूसरी स्लिप में कैच कराकर विकेट भी हासिल किया।
अब कौन करेगा इंग्लैंड की कप्तानी? स्टोक्स के संन्यास से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सामने नेतृत्व का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। टीम पहले ही खराब दौर से गुजर रही है। इस निर्णायक टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने पिछले नौ टेस्ट में सिर्फ दो मुकाबले जीते थे। ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में भी टीम को जीत के लिए चौथी पारी में 300 से ज्यादा रन बनाने की चुनौती मिली है।
स्टोक्स गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हाल के सालों में स्टोक्स का बल्लेबाजी प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन गेंदबाजी में वह इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बने रहे। पिछले 12 महीनों में उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई। पिछले टेस्ट में उनकी गैरमौजूदगी टीम को साफ तौर पर खली थी।
अब सबसे बड़ा सवाल नए कप्तान का है। दूसरे टेस्ट में जो रूट ने कप्तानी संभाली थी और वह अंतरिम विकल्प हो सकते हैं। वहीं उपकप्तान हैरी ब्रूक भी दावेदार हैं, लेकिन पिछले मैच में उन्हें कप्तानी नहीं सौंपी गई थी।
स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की जोड़ी ने इंग्लैंड क्रिकेट में आक्रामक 'बैजबॉल' शैली को नई पहचान दी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में 4-1 की हार के बाद दोनों के बीच रणनीति को लेकर मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। ECB के अधिकारियों के साथ भी स्टोक्स के रिश्ते पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण बताए जाते रहे हैं। ऐसे में उनका संन्यास इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक युग के अंत की तरह माना जा रहा है।