Passport Fee Hike: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट सेवाओं की फीस बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरों के मुताबिक अब सामान्य (Normal) श्रेणी में नया 36 पेज का पासपोर्ट बनवाने के लिए 2,500 रुपए और Tatkaal (तत्काल) सेवा के तहत 5,000 रुपए चुकाने होंगे। यह लगभग 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में पहली बड़ी बढ़ोतरी है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने Passports (Amendment) Rules, 2026 के तहत नई फीस अधिसूचित की है। ये नई दरें 1 जुलाई से जमा होने वाले सभी पासपोर्ट आवेदनों पर लागू होंगी।
36 और 60 पेज वाले पासपोर्ट की नई फीस 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के आवेदकों के लिए 36 पेज के नए या रिन्यू किए गए पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं Tatkaal सेवा के तहत यह शुल्क 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है।
इसी तरह 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य श्रेणी में अब 3,500 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी फीस 2,000 रुपये थी। Tatkaal सेवा में इसकी फीस 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है।
खोया या खराब पासपोर्ट बनवाना भी पड़ेगा महंगा यदि आपका पासपोर्ट खो जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो अब नया पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।
36 पेज रिप्लेसमेंट पासपोर्ट: Normal – ₹5,000, Tatkaal – ₹7,500
60 पेज रिप्लेसमेंट पासपोर्ट: Normal – ₹6,000, Tatkaal – ₹8,500
बच्चों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज का नया या रिन्यू पासपोर्ट अब सामान्य श्रेणी में 1,750 रुपये और Tatkaal सेवा में 4,250 रुपये में बनेगा। अगर किसी नाबालिग का पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो रिप्लेसमेंट के लिए सामान्य श्रेणी में 4,250 रुपये और Tatkaal सेवा में 6,750 रुपये शुल्क देना होगा।
PCC और अन्य सेवाओं की फीस भी तय विदेश मंत्रालय ने Police Clearance Certificate (PCC), Surrender Certificate, Global Entry Program Verification और अन्य पासपोर्ट संबंधी प्रमाणपत्रों की फीस 750 रुपये तय की है। विदेश में इन सेवाओं के लिए 40 अमेरिकी डॉलर शुल्क देना होगा।
वहीं Emergency Certificate भारत में पहले की तरह मुफ्त जारी किया जाएगा, लेकिन विदेश में इसके लिए 15 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगेगा। Certificate of Identity की फीस भारत में 1,000 रुपये और विदेश में 50 अमेरिकी डॉलर होगी।
करीब 14 साल बाद बढ़ी पासपोर्ट फीस सरकार ने इससे पहले 2012 में पासपोर्ट फीस में संशोधन किया था। उस समय 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये और Tatkaal सेवा की फीस 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये की गई थी। अब एक बार फिर बढ़ती प्रशासनिक और सेवा लागत को देखते हुए सरकार ने नई फीस लागू करने का फैसला लिया है।
IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे आयरलैंड ने 34 रन से जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। आयरलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत दर्ज कर ली है।
Fri, 26 Jun 2026 21:35:16 +0530