A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
Alia Bhatt And Sharvari Wagh India's Got Latent 2: स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना एक बार फिर अपने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट जज नजर आईं. एपिसोड में दोनों एक्ट्रेसेस ने न सिर्फ कॉम्पिटिटर्स की परफॉर्मेंस को जज किया, बल्कि समय रैना के साथ कई मजेदार बातचीत और हल्के-फुल्के मजाक का भी हिस्सा बनीं. हालांकि, शो के दौरान हुए कुछ कमैंट्स और जोक्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. एक तरफ दर्शकों को समय रैना और आलिया भट्ट के बीच हुई मजेदार नोकझोंक पसंद आ रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है.
समय रैना ने ‘जिगरा’ को लेकर किया मजाक
एपिसोड का सबसे चर्चित पल तब देखने को मिला जब समय रैना ने आलिया भट्ट की मौजूदगी पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी. समय ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आलिया भट्ट इस शो का हिस्सा बनी हैं और जज की कुर्सी पर बैठी हैं. समय की इस बात पर आलिया भट्ट ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अब उन्हें लग रहा है कि इस पैनल का हिस्सा बनकर शायद उन्होंने गलती कर दी. आलिया का ये जवाब सुनते ही दर्शकों और पैनल में मौजूद लोगों के बीच हंसी का माहौल बन गया.
इसके बाद समय रैना ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, "मुझे भी फिल्म ‘जिगरा’ देखने के बाद ऐसा ही लगा था." समय की ये बात सुनकर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दोनों अपनी हंसी नहीं रोक सकीं. आलिया ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "कम से कम आपने फिल्म ‘जिगरा’ देखी तो." दोनों के बीच हुई ये बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. कई यूजर्स ने इसे शो के सबसे मनोरंजक पलों में से एक बताया.
‘अल्फा’ को लेकर भी हुई चर्चा
शो के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर भी बातचीत की. हालांकि फिल्म से जुड़े बड़े खुलासे नहीं किए गए, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और शूटिंग अनुभवों पर कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं. फिल्म प्रेमियों के लिए ये हिस्सा खास रहा क्योंकि लंबे समय बाद आलिया किसी कॉमेडी-बेस्ड मंच पर इतने खुले अंदाज में नजर आईं.
ट्रोलिंग और सोशल मीडिया विवादों पर भी हुई चर्चा
एपिसोड में सिर्फ फिल्मों और मनोरंजन तक ही बातचीत सीमित नहीं रही. समय रैना ने आलिया भट्ट से उन मुद्दों पर भी चर्चा की जिनको लेकर वो समय-समय पर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं. बातचीत के दौरान कांस फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी, सोशल मीडिया रिएक्शन और अन्य वायरल टॉपिक का जिक्र हुआ. समय ने अपने अंदाज में इन मुद्दों को उठाया और कई बार आलिया की टांग खींचते नजर आए. दिलचस्प बात ये रही कि आलिया ने भी इन सभी सवालों और मजाकों का जवाब बेहद सहजता और हंसी-मजाक के साथ दिया. एपिसोड के एक हिस्से में वो भावुक भी नजर आईं, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा.
ट्रंप मिमिक्री वाले सेगमेंट पर शुरू हुआ विवाद
हालांकि शो का सबसे ज्यादा विवादित हिस्सा वो रहा जिसमें कॉमेडियन अविनाश अग्रवाल मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मिमिक्री करते हुए नजर आए. परफॉर्मेंस के दौरान समय रैना ने मजाक में उनसे तेल (ऑयल) की मांग की. इस पर ट्रंप के किरदार में मौजूद अविनाश ने जवाब दिया, "मेरे दोस्त, आइलैंड पर आ जाओ, वहां बहुत सारा तेल है." इस कँनेट को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दिवंगत अमेरिकी वित्तीय अपराधी Jeffrey Epstein और उससे जुड़े विवादित मामलों के रिफरेन्स से जोड़कर देखा. यहीं से विवाद शुरू हो गया और सोशल मीडिया पर इस जोक को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ यूजर्स ने इसे डार्क ह्यूमर का हिस्सा बताया, जबकि कई लोगों ने इस तरह के रेफरेन्सेस को अनुचित करार दिया.
सोशल मीडिया पर बंटी राय
एपिसोड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंटी नजर आई. एक ग्रुप का मानना है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ हमेशा से अपने बोल्ड और अनफिल्टर्ड ह्यूमर के लिए जाना जाता है और शो में किए गए मजाक उसी स्टाइल का हिस्सा हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स का कहना है कि कुछ जोक्स सीमाओं के करीब पहुंच जाते हैं और ऐसे टॉपिक पर ज्यादा संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई रफ्तार, दूसरे दिन शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने तोड़े ये रिकॉर्ड
Continue reading on the app