अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर आज भारत सहित पूरी दुनिया में योग को लेकर एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस साल 21 जून 2026 को देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस भव्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए मंच पर पहुंचें हैं।
वो हजारों योग प्रेमियों के साथ सामूहिक योग यानी 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' का नेतृत्व करेंगे। इस महा-अभियान को स्वास्थ्य और भलाई के लिए योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में एक बेहद अहम और बड़ा कदम माना जा रहा है।
From physical wellness to inner peace, yoga enriches every aspect of life. Delighted to join this year’s celebrations in Kolkata. https://t.co/75UZECw8JR
कोलकाता में बना नया रिकॉर्ड, रेड रोड पर 35 हजार लोगों ने एक साथ बिछाई मैट इस साल योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में एक अलग ही स्तर का रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अकेले कोलकाता शहर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले विभिन्न योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, रेड रोड पर हो रहे मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के बड़े मैदान में करीब 35,000 लोग एक साथ मैट पर बैठकर सामूहिक रूप से आसन और प्राणायाम किया। सुबह की पहली किरण के साथ ही कोलकाता के ऐतिहासिक मैदानों और पार्कों में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी थी, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हर उम्र के लोग इस महा-मुहिम का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं।
गुजरात में अमित शाह ने संभाली कमान, दुनिया भर में 2500 जगहों पर आयोजन दिल्ली और कोलकाता के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी योग दिवस की भारी धूम दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से देश को संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में आयोजित एक बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया है। भारत के अलावा वैश्विक स्तर पर भी करीब 2,500 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की मुख्य थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' रखी गई है, जिसका सीधा मकसद लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और बढ़ती उम्र में भी एक बेहतर व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
Jacob Bethell rumored girlfriend: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उभरते हुए खिलाड़ी जैकब बेथल अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर अचनाक सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, बेथल के जिस रूर्मड गर्लफ्रेंड की चर्चा हो रही है वह एक भारतीय लड़की है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बेथल उनकी गले बांहे डाले हुए दिख रहे हैं. Sun, 21 Jun 2026 07:29:26 +0530