Bihar News: बिहार में आज से शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अराजकता की स्थिति देखने को मिली। ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से नाराज परीक्षार्थियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने एग्जाम स्पेशल ट्रेनों में तोड़फोड़ की और पथराव भी किया।
पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प उग्र छात्रों ने रेलवे संपत्ति और स्टेशन पर मौजूद स्टॉल्स में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे रेलवे IG जितेंद्र राणा, रेलवे SP और कई थानों के SHO पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इस हिंसक झड़प में IG जितेंद्र राणा और कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को खाली कराया गया।
DM ने दी स्थिति की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही पटना के DM डॉ. त्यागराजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देर रात से ही कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। प्रशासन ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची। DM के अनुसार, रेलवे द्वारा पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने और अधिक ट्रेनों की मांग की।
पटना में पाटलिपुत्र जंक्शन पर छात्रों का प्रदर्शन,बिहार पुलिस मद्य निषेध की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों ने समय से ट्रेन न आने पर किया विरोध प्रदर्शन!#Biharpic.twitter.com/W4zXPwTjOE
उन्होंने उन छात्रों को भी रोका जो शांति से परीक्षा देने जाना चाहते थे, जिसके बाद प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं।
Patna, Bihar: A protest by exam candidates at Patliputra Railway Station turned violent, with reports of train vandalism. Police used tear gas, fired warning shots, and conducted a baton charge to disperse the crowd. The situation remains tense pic.twitter.com/ElBCYed38D
16 लाख अभ्यर्थी और 500 परीक्षा केंद्र यह परीक्षा 4,128 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कक्षपाल (Warder) के 2,417 पद, मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) के 1,603 पद और चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) के 108 पद शामिल हैं। इस परीक्षा में 16 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 14 जून से 17 जून तक चलेगी। कुल 500 केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है- पहली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करना होगा।
परीक्षा में इस बार बड़े बदलाव कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं:
पेन की पाबंदी: अभ्यर्थियों को अपने साथ पेन ले जाने की अनुमति नहीं है; परीक्षा हॉल में ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक: मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
अधिकारियों के लिए नियम: परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारी भी एग्जाम शुरू होने से एक घंटे पहले से मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
सुरक्षा मानक: प्रश्नपत्र और OMR शीट हर शिफ्ट के लिए अलग तैयार किए गए हैं। बिना फोटो पहचान पत्र के प्रवेश वर्जित है।
shreyanka patil injury update: श्रेयंका पाटिल की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. नीदरलैंड पर जीत के बाद जब कप्तान हरमनप्रीत कौर से उनकी स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास फिलहाल कोई सही अपडेट नहीं है.' मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल श्रेयंका चोटिल हो गईं थीं, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. Wed, 17 Jun 2026 23:33:30 +0530