ICC Women's T20 World Cup 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज तीसरा दिन है. आज दो मुकाबले होने वाला है. पाकिस्तान और भारत की टक्कर होगी. वहीं बांग्लादेश का मुकाबला नीदरलैंड से होने वाला है. इससे पहले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन यानी 13 जून (शनिवार) को तीन मुकाबले खेले गए. इन मुकाबलों में स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को और वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हरा दिया. इन दिनों मुकाबलों में किन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल किया. आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं.
स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 40 रनों से हराया
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 2 में स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. टीम के लिए कैथरीन ब्राइस ने 60 और सारा ब्राइस 49 रन बनाए. आयरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 121 पर आउट हो गई और 40 रनों से मैच हार गई. आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन एमी हंटर ने 39 और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 33 बनाए. इस मैच में 60 रनों की पारी खेलने वाली कैथरीन ब्राइस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ये स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत है.
Kathryn Bryce led from the front with bat and ball for Scotland to help them script a historic win over Ireland at the #T20WorldCup ????
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से दी मात
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 3 ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में हुआ. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पीवी लिचफील्ड के 50, एलिस पेरी के 36 और जॉर्जिया वेयरहम के 33 की बदौलत 20 ओवर में 85 विकेट पर 172 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की टीम 16.4 ओवर में 107 पर सिमट गई और 7 विकेट से मुकाबला हार गई. टीम के लिए लॉरा वोल्वार्ट ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनको इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर -2 में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए. टीम की ओर से ब्रुक हॉलिडे ने 40 और इसाबेला गेज ने 39 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा वेस्टइंडीज की टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर कर लिया और मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज ने 48 और शेमाइन कैम्पबेले ने नाबाद 90 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
आज के दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 5वां मुकाबला बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच होगा. ये मैच दोपहर 3:00 बजे से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा.
A massive rivalry headlines the action on day three of the #T20WorldCup ????
इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होगा. जहां पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है. ये मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
मुंबई टी20 लीग 2026 के फाइनल में उस समय बवाल हो गया जब एआरसीएस अंधेरी और मराठा रॉययल्स के खिलाड़ी आपस में उलझ गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बल्लेबाज जब आउट होकर लौट रहा था तो उसकी दूसरी टीम के खिलाड़ी बहस हो गई. Sun, 14 Jun 2026 10:28:40 +0530