Responsive Scrollable Menu

अपाचे हेलीकॉप्टर घटना के जवाब में अमेरिका का ईरान पर हमला, ट्रंप ने दी थी बदला लेने की धमकी, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव

अमेरिकी केंद्रीय कमान ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने का बदला लेते हुए ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू किए गए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने कमांडर इन चीफ के निर्देश पर ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा हमले किए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था अमेरिका ईरान को इस हमले का जवाब देगा.

Continue reading on the app

रोहतक- 7 घंटे बाद कंकाल बनकर निकले शोरूम मालिक-दो वर्कर:एक ने तीन दिन पहले बेटी का बर्थडे मनाया, दूसरा बड़े भाई के साथ शॉप संभालता था

रोहतक की डी-पार्क मार्केट में मंगलवार को लगी आग में शोरूम मालिक समेत तीन लोग जिंदा जल गए। आग लगने के करीब सात घंटे बाद तीनों के शव मलबे से बाहर निकाले गए। मंगलवार देर रात तक कुछ दुकानों में आग सुलगती रही और राहत-बचाव कार्य जारी रहा। मृतकों की पहचान सौरभ उर्फ रोहित (19), अमन यादव (38) और कपिल (50) के रूप में हुई है। सौरभ होम टाउन शूज का मालिक था, जबकि अमन और कपिल रोहतक शूज शोरूम में काम करते थे। अमन ने तीन दिन पहले ही अपनी बेटी का बर्थडे मनाया था। कपिल 20 साल से शोरूम पर काम कर रहे थे। सौरभ अपने बड़े भाई के साथ दुकान संभालता था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। पहले तीनों मृतकों के बारे में जानिए… अमन यादव दो बच्चों का पिता था बाबरा मोहल्ला निवासी अमन यादव के परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। तीन दिन पहले अमन के घर खुशियों का माहौल था। 6 जून को बेटी का जन्मदिन मनाया था। बाबरा मोहल्ले में उसकी अपनी जूतों की दुकान थी। करीब दो साल पहले उसने दुकान बंद कर दी और डी-पार्क स्थित रोहतक शूज शोरूम में नौकरी शुरू कर दी थी। कपिल 20 साल से दुकान पर काम कर रहे थे नेहरू कॉलोनी निवासी कपिल पिछले 20 साल से रोहतक शूज शोरूम में काम कर रहे थे। वह तीन बच्चों के पिता थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते उसने जिंदगी का बड़ा हिस्सा नौकरी में गुजार दिया। सौरभ बड़े भाई के साथ दुकान संभालता था गुरुनानकपुरा कॉलोनी निवासी सौरभ उर्फ रोहित की उम्र महज 19 साल थी। वह अपने बड़े भाई चेतन के साथ मिलकर ‘होम टाउन’ नाम से जूतों का शोरूम चलाता था। पहले यह कारोबार उनके पिता सोनी संभालते थे, लेकिन बाद में दोनों भाइयों ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। अब जानिए डी-पार्क मार्केट में आग कैसे भड़की… AC का कंप्रेसर फटा, 10 दुकानें आग की चपेट में आईं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रोहतक शूज शोरूम में लगे AC का कंप्रेसर फट गया। धमाके के साथ ही शोरूम में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें पास स्थित होम टाउन शूज समेत आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गईं। कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक करीब 10 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इनमें अधिकांश दुकानें जूतों की थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल पाया और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आरोप- सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पहली फायर ब्रिगेड व्यापारी नेता गुलशन डंग ने आरोप लगाया कि आग लगने के तुरंत बाद दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी, लेकिन पहली फायर टेंडर करीब आधे घंटे बाद दो बजे के आसपास मौके पर पहुंची। शुरुआती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके कारण लपटें लगातार बढ़ती गईं और नुकसान का दायरा भी फैलता चला गया। पांच जिलों से बुलाई गईं 20 गाड़ियां, NDRF भी मौके पर पहुंची आग की भयावहता को देखते हुए झज्जर, जींद, गोहाना, चरखी दादरी और भिवानी से करीब 20 फायर टेंडर पहुंचे। पुलिस ने दंगा-नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले वज्र वाहन को भी पानी की बौछार के लिए लगाया। इस बीच बाजार में उन लोगों के परिजन और परिचित पहुंचने लगे, जिनका घटना के बाद से कोई पता नहीं चल रहा था। दुकानों के अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते NDRF की टीम को भी बुलाया गया, लेकिन भीषण गर्मी, धुएं और आग की तीव्रता के कारण टीम तुरंत अंदर नहीं जा सकी। तीनों के शव ढूंढने में दो घंटे का समय लगा करीब शाम साढ़े 6 बजे आग कुछ कम हुई। इसके बाद NDRF और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ एक-एक कर दुकानों के भीतर प्रवेश किया और लापता लोगों की तलाश शुरू की। सबसे पहले सौरभ का शव बरामद हुआ। इसके बाद अमन और कपिल के शव भी मलबे के बीच से निकाले गए। तीनों के शव बुरी तरह झुलस चुके थे और लगभग कंकाल में तब्दील हो गए थे। शवों को बाहर निकालने में भी करीब दो घंटे का समय लगा। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- रोहतक- शोरूम मालिक समेत 3 के कंकाल मिले:NDRF दुकानों में मलबे को अभी भी खंगाल रही; दुकानदार बोले- देरी से आई फायर ब्रिगेड रोहतक में मंगलवार दोपहर डी-पार्क मार्केट की करीब 10 दुकानों में भीषण आग लग गई। साढ़े 6 घंटे बाद आग धीमी हुई तो NDRF की टीम ने दुकानों के अंदर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 3 शव बरामद हुए, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए PGI भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Who is Totoa Auvaa: कौन है 125 किलो का ये रग्बी प्लेयर? स्टोक्स और एटकिंसन के साथ नाइटक्लब में भिड़ा

Who is Totoa Auvaa: टोटोआ औवा मुख्य रूप से एक पेशेवर रग्बी खिलाड़ी हैं. वह रग्बी यूनियन में 'लॉक' पोजीशन पर खेलते हैं. अगस्त 2025 में, उन्हें इंग्लैंड के प्रतिष्ठित रग्बी क्लब सैरासेंस की सीनियर एकेडमी में शामिल किया गया था. वह अंडर-20 स्तर पर खेल चुके हैं और उन्होंने 'वर्ल्ड रग्बी अंडर-20 ट्रॉफी' जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है. Wed, 10 Jun 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Bengal News | Mamata Banerjee के घर पहुंची CID की टीम पर Agnimitra Paul का सबसे बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T00:43:11+00:00

Viral VIdeo | पति से नाराज महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T00:45:35+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat | एयरपोर्ट पर लगे 'चोर चोर' के नारे | #viralvideo #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T00:30:30+00:00

News Ki Pathshala | PM Modi News: बॉर्डर इंफ्रा मजूबत करने से क्यों डरती थी नेहरू सरकार.. | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T00:47:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers