Responsive Scrollable Menu

रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार उपाय

Foods for Better Sleep: अगर रात को जल्दी नींद नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है, तो कुछ आसान खानपान और सोने से पहले की आदतें आपकी मदद कर सकती हैं। जानिए अच्छी और सुकूनभरी नींद के लिए क्या करें।

Continue reading on the app

Mango Safety Tips: केमिकल से पका आम तो नहीं खा रहे? आसान तरीकों से करें इसकी पहचान

Mango Safety Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार छा जाती है। फलों का राजा कहलाने वाला आम स्वाद और पोषण दोनों के लिए पसंद किया जाता है। लेकिन बढ़ती मांग के चलते कई जगहों पर आमों को जल्दी पकाने के लिए रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ व्यापारी आमों को तेजी से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे हानिकारक रसायनों का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे आम देखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए आम खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आप नेचुरली पके और सुरक्षित आमों की पहचान कर सकें।

इन तरीकों से करें अच्छे आम की पहचान

रंग देखकर न करें फैसला
कई लोग यह मान लेते हैं कि पूरी तरह पीला आम ही पका हुआ होता है, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता। प्राकृतिक रूप से पके आमों में हरे, पीले और हल्के नारंगी रंग का मिश्रण दिखाई दे सकता है। वहीं कैमिकल से पकाए गए आम अक्सर एक समान चमकीले पीले रंग के नजर आते हैं। इसलिए केवल रंग देखकर आम की गुणवत्ता का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।

सुगंध से करें पहचान
नेचुरली पके आमों से एक मीठी और ताजी खुशबू आती है, खासकर डंठल के आसपास। यह खुशबू उनकी प्राकृतिक पकने की प्रक्रिया का संकेत मानी जाती है। दूसरी ओर रसायनों से पकाए गए आमों में अक्सर यह प्राकृतिक सुगंध नहीं होती या फिर उनमें हल्की रासायनिक गंध महसूस हो सकती है।

छिलके पर नजर डालें
प्राकृतिक रूप से पके आमों के छिलके पर छोटे-छोटे दाग या रंग में हल्का असमानपन दिखाई दे सकता है। यह सामान्य बात है। जबकि कैमिकल से पकाए गए आमों का छिलका कई बार अस्वाभाविक रूप से चिकना और एक जैसा दिखता है। कुछ मामलों में छिलके पर सफेद पाउडर जैसे निशान भी दिखाई दे सकते हैं।

दबाकर महसूस करें
नेचुरली पका आम हल्का दबाने पर थोड़ा नरम महसूस होता है, लेकिन बहुत ज्यादा मुलायम नहीं होता। यदि आम ऊपर से नरम और अंदर से कच्चा लगे या उसकी बनावट असमान महसूस हो, तो यह कृत्रिम रूप से पकाए जाने का संकेत हो सकता है। आम को खरीदते समय हल्के हाथों से उसकी बनावट जरूर जांचें।

स्वाद में भी होता है अंतर
प्राकृतिक रूप से पके आमों का स्वाद मीठा, रसदार और संतुलित होता है। वहीं कैमिकल से पकाए गए आम कई बार बाहर से मीठे दिखते हैं, लेकिन उनका गूदा स्वाद में फीका या असामान्य हो सकता है। ऐसे आमों में प्राकृतिक मिठास और सुगंध की कमी महसूस हो सकती है।

घर लाने के बाद करें यह काम

आम खरीदने के बाद उन्हें कुछ देर साफ पानी में भिगोकर रखना अच्छा माना जाता है। इससे छिलके पर मौजूद धूल, गंदगी और कुछ रासायनिक अवशेषों को हटाने में मदद मिल सकती है। आम खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना भी जरूरी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Banana Buying: केले खरीदते वक्त आप तो नहीं करते ये गलती? इन बातों को ध्यान रखकर करें खरीदी

Brinjal Plantation: अब बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा बैंगन! घर के गमले में ऐसे उगाएं

Kitchen Tips: रसोई की दीवारों पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन तरीकों से मिनटों में चमकेगा किचन

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026: ईरानी फैंस के टिकट रद्द, रेफरी को भी एंट्री नहीं, अमेरिकी दादागीरी से वर्ल्ड कप दागदार

अमेरिका में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है, जिसको लेकर कुछ महीनों पहले तक उत्साह और उत्सुकता थी. मगर धीरे-धीरे ट्रंप सरकार की नीतियों के कारण वीजा संबंधी विवादों का डर जताया जा रहा था, जो अब सच साबित हो गया है. Tue, 09 Jun 2026 23:34:49 +0530

  Videos
See all

Why did it take nearly a week to count the votes in California? #LosAngeles #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:53:05+00:00

TMC Crisis: TMC को ऐसे बचाएंगी ममता? | Mamata Banerjee | BJP | West Bengal Politics | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T19:00:23+00:00

Asmita Adhikari: अस्मिता अधिकारी का ट्रेंडी लुक हुआ वायरल #asmitaadhikari #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:45:21+00:00

Is AI a good investment? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers