रंजिश, रंगदारी या कुछ और… बागपत शूटआउट की Inside Story, हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी के परिवार के 4 लोगों को मारी गोली
Gujarat Govt: किसानों को गुजरात सरकार ने दी सौगात, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया ये फैसला
गुजरात के किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक अहम निर्णय लिया है. भूपेंद्र पेटल ने 11 जून से नर्मदा परियोजना की नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मंजूरी दी है. ये फैसला खरीफ सीजन की तैयारी कर रहे लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है.
दरअसल, नर्मदा कमांड क्षेत्र के सासंदों और विधायकों ने किसानों की सिंचाई जरूरतों को देखते हुए पानी जल्द छोड़ने की मांग की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने नर्मदा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की और जल भंडारण और किसानों की आवश्यकताओं को रिव्यू किया. समीक्षा के बाद निर्धारित वक्त से पहले नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया.
गुजरात ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि
इस फैसले से राज्य के विभिन्न जिलों के किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी. फसलों की बुवाई और उत्पादन को इससे बढ़ावा मिलेगा. गुजरात सरकार का ये कदम कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. इस बीच, किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर भी गुजरात ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है.
बिचौलियों की भूमिका समाप्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 69.25 लाख से अधिक किसान परिवारों को अब त 22 किस्तों में 23,083 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीधे बैंक खातों में भेजी है. योजना में सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भूमि रिकॉर्ड सत्यापन, आधार सीडिंग, डीबीटी और ई-केवाईसी जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं लागू की हैं. बिचौलियों की भूमिका इससे समाप्त हो गई है. लाभ केवल वास्तविक किसानों तक पहुंच रहा है.
गुजरात में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
गुजरात सरकार सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसान कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से कृषि विकास को नई गति देने की कोशिश कर रही है.

























