Responsive Scrollable Menu

अर्जुन रामपाल मेहर जेसिया से तलाक पर बोले:जब मेहर अलग हुईं तब मां कैंसर से जूझ रही थीं; दोस्त दूर हुए, सबसे अंधेरा दौर था

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से हुए अपने तलाक और उस दौरान के मुश्किल हालातों पर खुलकर बात की है। यूट्यूब शो कैंसिल्ड टू क्राउन' में अर्जुन ने बताया कि मेहर से अलग होने का समय उनकी जिंदगी का सबसे कठिन और अकेला दौर था। उस दौरान एक तरफ उनकी शादी टूट रही थी, वहीं दूसरी तरफ उनकी मां कैंसर से जंग लड़ रही थीं। अर्जुन के मुताबिक, इस मुसीबत के समय मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स उनके जीवन में आईं और उन्होंने एक मजबूत सहारे की तरह उनका साथ दिया। मां और दोस्तों को खोने का था दुख अर्जुन रामपाल ने शो में अपने पुराने दिनों को याद किया। अर्जुन ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने सबसे ज्यादा अकेलापन तब महसूस किया, जब मैं खुद से नहीं जुड़ा था। मेरी शादी सफल नहीं हो रही थी। यह देखना दुखद था क्योंकि प्यार हमेशा एक जैसा नहीं रहता। जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं है। वह मेरी जिंदगी का सबसे अंधेरा दौर था। उसी वक्त मेरी मां कैंसर से पीड़ित थीं और मैं उन्हें खो रहा था। मेरे पिता का निधन उससे तीन साल पहले ही हुआ था। मैं अपने दोस्तों और उन सभी चीजों को खो रहा था, जिन्हें पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी।' गैब्रिएला मुश्किल वक्त में बनीं सहारा निजी जिंदगी के इस बड़े उतार-चढ़ाव के बीच अर्जुन रामपाल की मुलाकात मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से हुई। अर्जुन ने बताया कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गैब्रिएला जैसी पार्टनर मिली। उन्होंने कहा, 'गैब्रिएला मेरी जिंदगी में एक मजबूत एंकर की तरह आईं। वे खुद भी एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। हम दोनों एक तूफान के बीच थे और हमें मिलकर इसका सामना करना था। अच्छा हुआ कि हमने इस मुश्किल वक्त का सामना साथ मिलकर किया और इसके बाद जिंदगी में खुशियां वापस आईं।' मेहर जेसिया से 2019 में हुआ था तलाक अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। मॉडलिंग के दिनों में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। करीब दो दशक तक साथ रहने के बाद साल 2018 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। नवंबर 2019 में कानूनी रूप से दोनों का तलाक हो गया। अर्जुन रामपाल और उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया के दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। दोनों के बाद वे अपनी मां मेहर जेसिया के साथ रहती हैं। मेहर से अलग होने के बाद साल 2018 में अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। अब अर्जुन और गैब्रिएला के दो बेटे हैं, जिनका जन्म 2019 और 2023 में हुआ था। दिसंबर 2025 में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर दोनों ने सगाई करने की बात भी कन्फर्म की थी। फिल्म 'धुरंधर' की सफलता से लौटे चर्चा में अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल को आखिरी बार डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक क्रूर आईएसआई (ISI) एजेंट मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। उनके इस निगेटिव रोल को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई। ये खबर भी पढ़ें अर्जुन रामपाल की 14 फिल्में फ्लॉप, किराया नहीं दे पाए:मॉडल से एक्टर बने; निगेटिव रोल्स से स्टारडम मिला, 'धुरंधर' ने किस्मत बदली एक समय बॉलीवुड में अपनी स्टाइल और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन रामपाल का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। मॉडलिंग से फिल्मों में आए अर्जुन ने शुरुआत में पहचान बनाई, लेकिन लंबे समय तक उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

भारत की पीठ पर नेपाल ने छुरा घोंपा! बालने शाह ने लगाया बैन

एक तरफ भारत ने हमेशा नेपाल के लिए अपने दरवाजे और दिल खोल कर रखे। लेकिन दूसरी तरफ नेपाल ने एनन सीजन के वक्त भारतीय किसानों और व्यापारियों की पीठ में छुरा घोप दिया। दरअसल नेपाल सरकार ने यानी बालेन शाह की सरकार ने अचानक एक ऐसा फरमान सुनाया जिससे ना केवल भारत के फल निर्यातक सदमे में है बल्कि खुद नेपाल की जनता अब सड़कों पर उतरने को मजबूर है। नेपाल ने भारतीय आम और कई प्रमुख फलों के आयात पर अघोषित और अचानक प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में सवाल है आखिर क्यों नेपाल अपनी ही जनता को भूखा रखने और महंगी कीमतों की आग में झोंकने पर तुला है? क्या यह सिर्फ एक व्यापारिक फैसला है या इसके पीछे कोई गहरी राजनीतिक साजिश।

इसे भी पढ़ें: एक ही नदियों की संतान, भारत पर नेपाली विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

नेपाल के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राइजिंग नेपाल डेली की रिपोर्ट ने वहां की सरकार की पोल खोल कर रख दी। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि नेपाल में गर्मियों के दौरान आम की डिमांड इतनी ज्यादा होती है कि स्थानीय उत्पादन उसका 10% भी पूरा नहीं कर सकता। नेपाल में आम का उत्पादन बेहद सीमित है और वह भी केवल कुछ खास इलाकों में। ऐसे में सालों से नेपाल की मैंगो डिप्लोमेसी और वहां के लोगों की थाली भारत के रसीले आमों से सस्ती रही है। लेकिन इस बार नेपाल सरकार ने बिना किसी तैयारी के आयात पर कैंची चला दी और नेपाल की मीडिया रिपोर्ट बताती है कि इस फैसले से नेपाल के बड़े व्यापारी अब बर्बादी की कगार पर हैं क्योंकि उनके पास स्टॉक खत्म हो चुका है और सप्लाई के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। काठमांडू, पोखरा, विराट नगर जैसी बड़ी मंडियों में इस वक्त मातम पसरा है। भारत से आमों की खेप ना पहुंचने के कारण स्थानीय आमों के दाम अब आसमान छू गए हैं। हैरानी की बात यह है कि वहां वर्तमान में नेपाली बाजारों में जो स्थानीय आम मौजूद हैं, उनकी गुणवत्ता भारतीय, दशहरी, लंगड़ा और चौसा के मुकाबले कहीं नहीं ठहरती है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: नेपाल बॉर्डर के पास से TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, कलकत्ता HC से झटका लगने के बाद थे फरार

गुणवत्ता कम और कीमत चार गुना। नेपाली जनता का कहना है कि जो फल पहले आम आदमी खरीद सकता था अब वह सिर्फ रईसों की मेज की शोभा बढ़ा रहा है। सिर्फ आम ही नहीं केले और अन्य भारतीय फलों की कमी से पूरा मार्केट क्रैश होने की स्थिति में आ गया है। नेपाल के फल और सब्जी व्यापारियों ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि घरेलू कृषि को बढ़ावा देना सुनने में अच्छा लगता है। लेकिन क्या नेपाल के पास इसके लिए बुनियादी ढांचा है। व्यापारियों का तर्क है कि नेपाली आम का सीजन महज 2 महीने का होता है। बाकी के 10 महीने नेपाल क्या खाएगा? बिना किसी कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था किए और बिना किसी पैदावार को बढ़ाए भारत से आयात रोकना अपने ही नाक काटने जैसा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर यह प्रतिबंध एक हफ्ते और जारी रहा तो नेपाल में फलों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो जाएगी और आम जनता का गुस्सा सरकार के लिए संभालना मुश्किल हो जाएगा। कई व्यापारियों ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें करोड़ों का आर्थिक नुकसान हो चुका है जिसकी भरपाई नामुमकिन है। अब बात करते हैं उस छुरे की जो भारत की पीठ में नेपाल या फिर यूं कह लें कि बाल शाह ने घोपा है। भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों किसान नेपाल को होने वाले निर्यात पर निर्भर रहते हैं। जब फसल तैयार है, मंडियों में माल लदा है, तब नेपाल का यह फैसला भारतीय किसानों की मेहनत पर पानी फेरने जैसा है।

Continue reading on the app

  Sports

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम मैदान पर शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में थी, लेकिन अब टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी मैदान के बाहर की एक घटना को लेकर जांच के दायरे में आ गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ टीम के आंतरिक नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जांच शुरू की गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 115 रन से जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक रात्रिकालीन मनोरंजन केंद्र में मौजूद थे, जहां कथित रूप से एक घटना हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बोर्ड की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई है कि दोनों खिलाड़ी उस स्थान पर मौजूद थे, लेकिन घटना की प्रकृति या उससे जुड़े अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बोर्ड का कहना है कि वह पूरी जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है और उसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम का अगला टेस्ट मुकाबला 17 जून से द ओवल मैदान पर खेला जाना है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा है कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। ऐसे में क्रिकेट जगत की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि जांच का असर खिलाड़ियों के चयन पर पड़ता है या नहीं।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम कई बार मैदान के बाहर की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रही है। पिछले वर्ष सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक भी एक विवाद में घिर गए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक एकदिवसीय मुकाबले से पहले वेलिंगटन में उनकी एक सुरक्षा कर्मी के साथ बहस की खबर सामने आई थी। बाद में हैरी ब्रूक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी और उन पर आर्थिक दंड भी लगाया गया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार उस मामले के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में खिलाड़ियों के आचरण और अनुशासन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा एशेज श्रृंखला के दौरान भी कुछ खिलाड़ियों के कथित रूप से अत्यधिक शराब सेवन करने की खबरें सामने आई थीं। उस समय टीम निदेशक रॉब की ने इन दावों की जांच कराने की बात कही थी।

बेन स्टोक्स का नाम भी पहले विवादों से जुड़ चुका है। वर्ष 2017 में ब्रिस्टल शहर के एक रात्रिकालीन मनोरंजन केंद्र के बाहर हुई मारपीट की घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन्हें अस्थायी रूप से टीम से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि बाद में अदालत ने उन पर लगाए गए आरोपों से उन्हें दोषमुक्त कर दिया था।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि आधुनिक खेलों में खिलाड़ियों से केवल मैदान पर अच्छे प्रदर्शन की ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर अनुशासित व्यवहार की भी अपेक्षा की जाती है। यही कारण है कि किसी भी कथित नियम उल्लंघन को खेल संस्थाएं गंभीरता से लेती हैं।

फिलहाल बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के मामले में जांच जारी है। बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट और संभावित निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि इस घटना का दोनों खिलाड़ियों और इंग्लैंड टीम पर कितना प्रभाव पड़ता है।
Tue, 09 Jun 2026 21:48:22 +0530

  Videos
See all

POK में कलमा पढ़ने वालों का नरसंहार #POK #PakistanExposed #Kashmir #PoKProtests #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:45:08+00:00

SIPRI Report 2026: China के भंडारा में परमाणु हथियारों की तेजी से इजाफा | Nuclear Weapons | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:45:39+00:00

Moradabad DM Rajendra Pensiya Yoga Viral: DM ने अधिकारियों को कुर्सी पर बैठे-बैठे ही करवा दिया योग #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:43:41+00:00

Iran Warning To World: ईरान की सबसे बड़ी धमकी, हिल गई दुनिया! Iran Latest News | Trump | n18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:37:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers