Budh Gochar 2026: पुनर्वसु नक्षत्र में बुध का प्रवेश, तुला से मीन राशि तक इन राशियों के करियर पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को संवाद, बुद्धि, व्यापार और शिक्षा का कारक माना जाता है. 11 जून 2026 को बुधदेव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय नजरिए से देखा जाए तो यह गोचर काफी जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा. पुनर्वसु नक्षत्र का संबंध ज्ञान, सकारात्मकता, नए अवसरों से माना जाता है.ज्योतिषाचार्य के अनुसार, बुध का यह गोचर 2 चरणों में प्रभावी रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, पहले बुध मिथुन राशि के हिस्से में स्थित पुनर्वसु नक्षत्र से गुजरेंगे और 22 जून के बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान शिक्षा, करियर, व्यापार, यात्राओं और वित्तीय योजनाओं से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं तुला से मीन राशि तक बुध गोचर का प्रभाव. आइए जानते हैं इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
किन राशियों पर पड़ेगा बुध राशि का प्रभाव?
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर नवम भाव में रहेगा. इस अवधि में उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्राओं के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी. 22 जून के बाद बुध दशम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बनेगी. नौकरीपेशा लोगों को नेतृत्व करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है.
उपाय- किसी भी बड़े निर्णय से पहले किसी बड़े की राय जरूर लें.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Roti: फ्रिज में रखे आटे की कभी न खाएं रोटियां! घर आती है दरिद्रता, जानें सही नियम
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का प्रारंभिक गोचर अष्टम भाव में रहेगा. इस दौरान शोध, रहस्यमयी विषयों और गहन अध्ययन में रुचि बढ़ सकती है. पुराने निवेशों की समीक्षा करने का समय रहेगा. 22 जून के बाद बुध नवम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलने लगेगा. धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
उपाय- निवेश और आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें.
धनु राशि (Sagitarrius)
धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम भाव में गोचर करेंगे. यह समय वैवाहिक जीवन के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. संवाद कौशल के बल पर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. हालांकि 22 जून के बाद बुध अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे, जिसके कारण संयुक्त निवेश, ऋण और वित्तीय प्रतिबद्धताओं को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.
उपाय- जीवनसाथी के साथ संवाद करते रहे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुरुआत में छठे भाव में रहेगा. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रतिस्पर्धी माहौल में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. 22 जून के बाद बुध सप्तम भाव में आएंगे, जिससे व्यापारिक साझेदारी और पेशेवर संबंधों में लाभ मिल सकता है. आपकी बातचीत और समझदारी सफलता का प्रमुख आधार बनेगी.
उपाय- सहकर्मियों के साथ अनावश्यक विवादों से बचें.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पंचम भाव में गोचर करेंगे. विद्यार्थियों, लेखन और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. 22 जून के बाद बुध छठे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे कार्यभार बढ़ सकता है. इस दौरान अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की कुंजी साबित होगा.
उपाय- सेहत का ध्यान रखें.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए बुध का प्रारंभिक गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा. घर-परिवार, संपत्ति और घरेलू मामलों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं. पारिवारिक वातावरण को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे. 22 जून के बाद बुध पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे शिक्षा, रचनात्मकता और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं.
उपाय- अपनी वाणी को कंट्रोल रखें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
कांग्रेस को तगड़ा झटका, MP से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
Meenakshi Natarajan Nomination Cancel: मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा का नामांकन रद्द कर दिया गया है. मंत्री राकेश सिंह ने दावा किया कि 18 जून को राज्यसभा का चुनाव होना था, मगर अब चुनाव से पहले की कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इसके उम्मीदवार के नामांकन को रद्द किया गया है. भाजपा ने मीनाक्षी के खिलाफ तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवट को आगे किया. मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी. विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी गई थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















