Responsive Scrollable Menu

Makhana Side Effects: सेहत के लिए कैसे खतरा बन जाता है मखाना? इन 3 समस्याओं में खाने से पहले जरूर जान लें यह बात

Makhana Khane ke Nuksaan: मखाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता. मखाना खाने से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, मखाना खाने से पहले सावधानी बरतने और विशेषज्ञ की सलाह लेने की जरूरत है.

The post Makhana Side Effects: सेहत के लिए कैसे खतरा बन जाता है मखाना? इन 3 समस्याओं में खाने से पहले जरूर जान लें यह बात appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप जारी, मार्च से अब तक 631 मासूमों की मौत

ढाका, 9 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे या फिर इससे मिलते-जुलते लक्षणों ने अब तक 631 मासूमों की जान ले ली है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, स्वास्थ्य महकमे के लिए यह चिंता का बड़ा विषय बना हुआ है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान खसरे जैसे लक्षणों वाले तीन और बच्चों की मौत हो गई, जबकि 54 नए मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

तीन मौतों के साथ ही इस वर्ष खसरा और खसरे जैसे लक्षणों से जुड़ी कुल मौतों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ढाका, सिलहट और मयमनसिंह में एक-एक नए पुष्ट मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 980 नए संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। 15 मार्च से अब तक देशभर में खसरे के 81,084 संदिग्ध मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

समाचार एजेंसी यूएनबी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में 54 मामलों की लैब जांच में खसरे की पुष्टि हुई, जिससे 15 मार्च के बाद कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 9,833 हो गई है।

15 मार्च से 9 जून के बीच खसरे के संदिग्ध लक्षणों वाले 81,084 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। इनमें से 62,292 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में पुष्टि किए गए खसरे के मामलों में किसी मौत की सूचना नहीं मिली। हालांकि, 15 मार्च से अब तक कन्फर्म मामलों में मरने वालों की कुल संख्या 92 तक पहुंच गई है।

वहीं, संदिग्ध खसरा मामलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मौतें दर्ज की गईं, जिससे इस श्रेणी में कुल मौतों का आंकड़ा 539 हो गया है।

क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक संदिग्ध मामले ढाका डिवीजन में सामने आए हैं, जहां अब तक 37,798 मरीज दर्ज किए गए। इनमें से 6,822 मामलों में खसरे की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BCL 2026: गुजरात डायमंड्स को मिली तीसरी जीत, एमपी टाइगर्स को 4 विकेट से हराया

Big Cricket League 2026: लीग के इस सीजन में जहां यूपी बृज स्टार्स ने तो सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बना ली, वहीं बाकी टीमों के बीच अभी टक्कर जारी है और इस मामले में गुजरात ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी संभावनाओं को मजबूती दी है. Tue, 09 Jun 2026 22:33:09 +0530

  Videos
See all

Final Cut: भारत के 12 परमाणु हथियार लोड! | SIPRI Report 2026 | Nuclear Weapons | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:12:39+00:00

Adhir Ranjan Chowdhury On TMC:INDI Alliance की बैठम में Mamata के शामिल होने पर अधीर खफा? #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:15:02+00:00

Delhi cm Rekha Gupta-Kangana Ranaut: दिल्ली की CM रेखा ने कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म देखी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:15:00+00:00

Adhir Ranjan Chowdhury On TMC: मुसलमानों पर अधीर रंजन ने ये क्या कह दिया? #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:05:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers