Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर BJP की आपत्ति, नामांकन फॉर्म में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने के आरोप, विधानसभा में हंगामा

मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से चढ़ा सियासी पारा आज उस समय और उबाल पर आ गया जब खबर आई कि BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारों पर आपत्ति जताई है, भाजपा की तरफ से कहा गया कि नामांकन फॉर्म के साथ मीनाक्षी नटराजन ने जो शपथ पत्र दिया है उसमें जानकारी छिपाई है उन्होंने उनके खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक मामलों की जानकारी इसमें नहीं दी है, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाये।

मध्य प्रदेश विधानसभा आज सियासी अखाड़ा बन गई, भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए उनके नामांकन फॉर्म की कमियों को जब उजागर किया तो बवाल मच गया , जैसे ही ये खबर मीडिया में आई कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई,, जीतू पटवारी , उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित कई नेता विधानसभा पहुंच गए, कई  अन्य नेता भी पहुंच गए और हंगामा होने लगा।

विधानसभा में हंगामा, शोर शराबा  

उधर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह सहित भाजपा के अन्य मंत्री, पदाधिकारी भी मौजूद थे आमना सामना होने पर माहौल गरमा गया शोर शराबा होने हालाँकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समझाइश देकर सबको शांत किया, भाजपा ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फॉर्म में कई कमियां है इस्लिए उसे रद्द किया जाये.,भाजपा के प्रत्याशियों ने मीनाक्षी नटराजन पर आपराधिक केस और संपत्तियों का विवरण छिपाने के आरोप लगाए, उनके वकील ने मीडिया को इ९स्कि विस्तार से जानकारी भी दी।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप 

हंगामे की तस्वीरों को X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा-  प्रदेशवासियों, मप्र विधानसभा ने फिर से चाल, चेहरे, चरित्र की “राजनीतिक-गुंडागर्दी” की गवाही दी है, संख्या बल कम होने, राज्यसभा सीट खोने से बौखलाई डरी हुई भाजपा हिंसा पर उतर आई है, भाजपा याद रखे, निराधार तर्क से संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे! कांग्रेस सिपाही एकजुट होकर जवाब देंगे! राज्यसभा चुनाव भी जीतेंगे।

 

Continue reading on the app

मोदी सरकार के 12 साल, उत्तराखंड में रेलवे-सड़क संपर्क में हुआ ऐतिहासिक विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल आज पूरे हो चुके हैं। जिसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Pushkar Singh Dhami) ने बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा, “देश की जिम्मेदारी उनके हाथों में आने के बाद विगत 12 वर्षों के दौरान उत्तराखंड में सड़क, रेल से लेकर हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।” चारधाम परियोजनाओं से लेकर रेलवे प्रोजेक्ट्स समेत कई उपलब्धियों की चर्चा भी की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यकाल उत्तराखंड के विकास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। बीते 12 वर्षों में उत्तराखंड में हर तरह की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। अब प्रदेश के किसी भी हिस्से से कुछ घंटों में बड़े शहरों तक पहुंच संभव है। राज्य सरकार भी प्रदेश में हर तरह के यातायात साधन विकसित करने की लगातार कोशिश कर रही है।”

उत्तराखंड को पीएम मोदी ने कई सड़क परियोजनाओं की सौगात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में चारधाम सड़क परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के चारों धामों को ऑल वेदर रोड से जोड़ना है, करीब 12,000 करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना का 90% काम पूरा हो चुका है। इसके जरिए चारधामों सहित पहाड़ के बड़े हिस्से में आवाजाही सुगम हुई है। पीएम मोदी ने दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात भी राज्य को दी है। 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने 210 किलोमीटर लंबे इस हाईवे से शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर 3 घंटे से भी कम समय में पूरा करना संभव हो पाया है। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्तमान में सितारगंज–टनकपुर, पौंटा साहिब–देहरादून, भानियावाला– ऋषिकेश, काठगोदाम–लालकुआं–हल्द्वानी बाईपास तथा रुद्रपुर बाईपास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम भी जारी है।

कई रेलवे स्टेशनों को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

केंद्र में मोदी सरकार बनने बाद राज्य में रेल नेटवर्क में भी तेजी से विस्तार देखने को मिला। 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का 72%  से अधिक काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कोशिश से केंद्र सरकार ने टनकपुर–बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री तक रेललाइन के सर्वे को भी मंजूरी दे दी है। राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप देने का काम भी जारी किया।

कई सेवाओं की शुरुआत हुई 

पिछले 12 वर्षों के भीतर राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए भी हवाई सेवाएं शुरु हुई हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के तीन बड़े एयरपोर्ट जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ का विस्तार किया गया है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत भी प्रदेश में 18 हैलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पर सेवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलोर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू जैसे शहरों के लिए नियमित हवाई सेवा प्रारंभ हो चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए देहरादून और हल्द्वानी से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A Turning Point: वो चार गेंदें... जिसने भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया, बना सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

IND A vs SL A Turning Point: इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को वनडे ट्राई सीरीज के पहले और रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया. भले ही भारत ने इस मैच में जीत दर्ज की, लेकिन एक समय तक मुकाबला श्रीलंका की गिरफ्त में था. अरशद खान का ओवर (49वां) इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसमें चार गेंदों के अंदर भारत को तीन सफलताएं मिलीं और श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई. Tue, 9 Jun 2026 19:37:41 +0530

  Videos
See all

UP News: उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें! | Noida | Crime | Police | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:15:06+00:00

PoJK में PM Shehbaz-Asimi Munir के खिलाफ बगावत क्यों? PoJK Protest | Pakistan News Today |Word News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:14:18+00:00

Viral Shorts | जवान दामाद के प्यार में डूबी सास #kanpur #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:07:09+00:00

Vishesh Full: Lucknow के PGI में Love Jihad के मामले ने हड़कंप मचा दिया | Irshad Ali | Conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:07:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers