Indo-Pacific में चीन को झटका! Palau के President Whipps बोले- Taiwan की संप्रभुता से समझौता नहीं
इसे भी पढ़ें: Indian Share Market को डबल झटका, Taiwan के बाद अब South Korea भी Ranking में निकला आगे
इसे भी पढ़ें: Philippines Strong Earthquake | मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी की लहरें
कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर BJP की आपत्ति, नामांकन फॉर्म में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने के आरोप, विधानसभा में हंगामा
मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से चढ़ा सियासी पारा आज उस समय और उबाल पर आ गया जब खबर आई कि BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारों पर आपत्ति जताई है, भाजपा की तरफ से कहा गया कि नामांकन फॉर्म के साथ मीनाक्षी नटराजन ने जो शपथ पत्र दिया है उसमें जानकारी छिपाई है उन्होंने उनके खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक मामलों की जानकारी इसमें नहीं दी है, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाये।
मध्य प्रदेश विधानसभा आज सियासी अखाड़ा बन गई, भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए उनके नामांकन फॉर्म की कमियों को जब उजागर किया तो बवाल मच गया , जैसे ही ये खबर मीडिया में आई कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई,, जीतू पटवारी , उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित कई नेता विधानसभा पहुंच गए, कई अन्य नेता भी पहुंच गए और हंगामा होने लगा।
विधानसभा में हंगामा, शोर शराबा
उधर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह सहित भाजपा के अन्य मंत्री, पदाधिकारी भी मौजूद थे आमना सामना होने पर माहौल गरमा गया शोर शराबा होने हालाँकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समझाइश देकर सबको शांत किया, भाजपा ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फॉर्म में कई कमियां है इस्लिए उसे रद्द किया जाये.,भाजपा के प्रत्याशियों ने मीनाक्षी नटराजन पर आपराधिक केस और संपत्तियों का विवरण छिपाने के आरोप लगाए, उनके वकील ने मीडिया को इ९स्कि विस्तार से जानकारी भी दी।
जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप
हंगामे की तस्वीरों को X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा- प्रदेशवासियों, मप्र विधानसभा ने फिर से चाल, चेहरे, चरित्र की “राजनीतिक-गुंडागर्दी” की गवाही दी है, संख्या बल कम होने, राज्यसभा सीट खोने से बौखलाई डरी हुई भाजपा हिंसा पर उतर आई है, भाजपा याद रखे, निराधार तर्क से संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे! कांग्रेस सिपाही एकजुट होकर जवाब देंगे! राज्यसभा चुनाव भी जीतेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



