Responsive Scrollable Menu

Pushya Nakshatra में शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी Good Luck, Money की नहीं होगी कमी

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन विशेष प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है। इस दौरान व्यक्ति केवल तात्काल आनंद पर नहीं, बल्कि भविष्य की खुशहाली, पारिवारिक सामंजस्य और जीवन में स्थायित्व स्थापित करने की दिशा में अधिक ध्यान देगा। यह समय रिश्तों को मजबूत बनाने और दीर्घकालीन सुख-सुविधाओं की नींव रखने के लिए अनुकूल माना जाता है।
पुष्य नक्षत्र में शुक्रदेव का यह भ्रमण हमारे करियर, वित्त और व्यक्तिगत संबंधों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। शुक्रदेव पुष्य नक्षत्र में गोचर से करियर में सफलता मिलेगी और जीवन में नई दिशा मिलेगी। आइए आपको बताते हैं शुक्रदेव के राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

तुला राशि
शुक्रदेव तुला राशि के दशम भाव में विराजमान रहेंगे। यह करियर और कर्म के क्षेत्र में नई चमक लाने वाला समय साबित होगा। वर्कप्लेस पर आपको पहचान मिलेगी और आपकी मेहनत की सराहना होगी। अपनी चतुराई और मृदुभाषी स्वभाव से आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को नए लाभदायक सौदा मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
शुक्रदेव आपके नवम भाव यानी भाग्य के घर में हैं। भाग्य का सितारा बुलंद होगा और वह आपके हर महत्वपूर्ण निर्णय में आपका साथ रहेगा। आपको कोई सुखद यात्रा या किसी अनुभावी गुरु का सानिध्य आपके जीवन की नई दिशा दिखा सकता है। आपको वैचारिक क्षमता का विस्तार होगा और आप नई चीजों को सीखने के प्रति उत्सुक रहेंगे।

धनु राशि
धनु राशि के लोग इस समय सतर्क रहे। शुक्रदेव आपके आठवें भाव में आ रहे हैं। इसलिए सोच-सझकर और सतर्क रहे। धन के मामलों में बहुत सावधानी बरतें और किसी भी विषय पर बात करते हुए समय जल्दबाजी न करें। धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी है। भविष्य में इसके बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

मकर राशि
मकर राशि में शुक्रदेव सातवें भाव में गोचर करेंगे, जो साझेदारी और रिश्तों का घर है। यह गोचर आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में नई मिठास भर देगा। यदि आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी विषय पर मनमुटाव महसूस कर रहे थे, तो अब वह दूर हो जाएगी। तालमेल बढ़ेगा और आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। बिजनेस में अच्छी डील मिल सकती है।

कुंभ राशि
शुक्र देव कुंभ राशि में छठे भाव में रहने वाले हैं। यह समय अपनी मेहनत को एक नई लय और अनुशासन देने का है। काम को बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अनुशासन और संयम से आप सब संभाल लेंगे। अपनी दिनचर्या को ठीक रखें और अपने हेल्थ पर ध्यान रखें। लोगों से मिल-जुलकर रहने से कार्यस्थल पर भी माहौल सकारात्मक रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि में शुक्रदेव पांचवे भाव में आ रहे हैं, जिसे विद्या, प्रतिभा, संतान और प्रेम संबंधों का भाव माना जाता है। यह गोचर जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगा। छात्रों के लिए यह अवधि विशेष रूप से लाभकारी रहेगी, क्योंकि पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और सीखने की क्षमता मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता और आपसी समझ बेहतर होगी। कला, लेखन, संगीत या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, इस दौरान कोई शुभ सूचना या मनचाही उपलब्धि मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। 

Continue reading on the app

Iran-Israel टेंशन घटते ही झूमा Share Market, Sensex में 394 अंकों का शानदार उछाल

 घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट मंगलवार को थम गई और दोनों मानक सूचकांक चढ़कर बंद हुए। इजराइल एवं ईरान के बीच तनाव कम होने और दुनिया के अन्य शेयर बाजारों में तेजी से सेंसक्स 394 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 119 अंक की बढ़त में रहा। विश्लेषकों ने कहा कि बैंक शेयरों में तेजी और कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी बाजार धारणा मजबूत हुई है। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 394.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 73,918.76 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 511.15 अंक तक चढ़ गया था। एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 119.10 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 23,242.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 156.4 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा शामिल हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘इजराइल और ईरान के बीच तनाव कम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और जोखिम वाली संपत्ति में सुधार हुआ, जिससे भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में भी तेजी रही। इसका कारण वैश्विक स्तर पर जोखिम कम होना, तेल की कीमतों में नरमी और प्रौद्योगिकी तथा एआई क्षेत्र को लेकर नई उम्मीद है।’’ व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.50 प्रतिशत उछल गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 1.33 प्रतिशत की तेजी रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में पीएसयू बैंक में 83 प्रतिशत, बैंकिंग सूचकांक में 2.18 प्रतिशत, सेवा खंड में दो प्रतिशत और रियल्टी खंड में 1.76 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 2,782 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 1,423 शेयरों में गिरावट रही और 193 अन्य अपरिवर्तित रहे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार हाल में आई तेज गिरावट से उबरने की कोशिश कर रहा है। इसमें इजराइल-ईरान तनाव में कमी आने और कच्चे तेल में नरमी की अहम भूमिका रही। लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी जारी रहने और उच्च बॉन्ड प्रतिफल से जुड़ी चिंताएं बरकरार हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,555.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.66 प्रतिशत गिरकर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में बढ़त का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सोमवार को 719.08 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 243.70 अंक की गिरावट आई थी।

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A: 7 रन के अंदर गंवाए 4 विकेट... अरशद खान के एक ओवर ने पलटा मैच, इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर रोमांचक जीत

India A vs Sri Lanka A Highlights: रुतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक से इंडिया-ए ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ढेर हो गई. एक समय मुकाबला श्रीलंका-ए की गिरफ्त में था, लेकिन श्रीलंका ने सिर्फ 7 रन के अंदर अपने आखिरी चार विकट खोकर जीती हुई बाजी गंवा दी. अरशद खान के 49वें ओवर ने पासा पूरी तरह से पलट दिया. Tue, 9 Jun 2026 18:18:27 +0530

  Videos
See all

शहीद सपूत का सम्मान लेते वक़्त रो पड़ी मां..| #kirtichakra #presidentmurmu #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T13:45:13+00:00

Asmita Adhikari: अस्मिता अधिकारी का स्टाइलिश अंदाज वायरल! #asmitaadhikari #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T13:46:08+00:00

Shorts | राष्ट्रपति का यह भावुक वीडियो हुआ वायरल #indianarmy #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T13:45:06+00:00

Shorts| पुलिस कार्रवाई में फेल हुई नेता जी की प्लानिंग #TMC #TMCLeader #Howrah #WestBengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T13:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers