Iran Israel War: इजरायल ने रणनीति बदली, ईरान में मची खलबली, सैन्य ताकत का एहसास कराया
ईरान और इजराइल के बीच तीसरा युद्ध होने का खतरा बढ़ गया है. 8 जून की स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव में इजाफा हुआ है. वार पलटवार के जरिए आईआरजीसी और आईडीएफ ने अपनी सैन्य ताकत का एहसास कराया है. इस घटना से हालात कैसे बिगड़ गए हैं और आने वाला वक्त में कितना खतरनाक हो सकता है. मिडिल ईस्ट में बारू बवंडर का सबसे भयानक दौर शुरू होने वाला है. ईरान और इजराइल की तीसरी जंग छिड़ने की आशंका बढ़ गई है. 8 जून को हुए वार पलटवार के बाद तनाव चरम पर पहुंच चुका है.
दुनिया के सामने यह मैसेज दिया
चुनौतियां इसलिए ज्यादा है क्योंकि कुछ घंटों तक चली स्ट्राइक का नतीजा कुछ नहीं निकला. ऐसे में जंग की चिंगारी अभी भी धधक रही है और किसी भी वक्त विनाशक शोलों में तब्दील हो सकती है. 40 दिनों के जंग में ईरान ने दुनिया के सामने यह मैसेज दिया कि जीत उसकी ही हुई है. क्योंकि आईआरजीसी ने इजराइल और अमेरिका की शक्तिशाली सेनाओं का सामना किया. इस दौरान ईरान ने जिस तरह दुश्मन को जवाब दिया उससे कॉन्फिडेंस काफी हद तक उसका बढ़ गया.
हर साजिश का मुंह तोड़ जवाब
अब 8 जून को ईरान ने इजराइल पर हमला करके यह दिखा दिया कि वो डरने वाला नहीं है बल्कि दुश्मन की हर साजिश का मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है. ईरान पुख्ता रणनीति के साथ आगे भी ऑपरेशन जारी रखने की चेतावनी दे रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मनाही के बावजूद ईरानी मिसाइल हमलों को इजराइल अनदेखा नहीं कर सकता था. ऐसा करने से ना केवल स्थिति बदल जाती बल्कि ईरान को यह एहसास होता कि आईआरजीसी के हमले रोकने में इजराइल नाकाम है और अब आईजीएफ के पास काउंटर अटैक की ताकत नहीं बची. इसीलिए इजराइल ने ईरान के हमलों का जवाब देना जरूरी समझा. सीज फाइट के दौरान अचानक भड़की जंग में आईआरडीसी और आईडीएफ ने कुछ अलग प्लान के साथ ऑपरेशन चलाए. जिससे दोनों ने ही एक दूसरे को चौंका दिया.
F15 और F35 की मदद की
ईरान ने बैलस्टिक मिसाइल से घातक हमले किए. अलग रणनीति अपनाते हुए प्रसीजन स्ट्राइक पर फोकस किया. ईरान ने मिसाइल अटैक जानबूझकर देश के पश्चिमी हिस्से से किया क्योंकि यहां से इजराइल की दूरी कम है. इजराइल ने ईरान के उन ठिकानों को ज्यादा निशाना बनाया जो ईरान की सैनी क्षमताओं के लिहाज से अहम है. ईरान ने कम वक्त में ज्यादा हमले किए, जिससे इजराइली डिफेंस सिस्टम को रिएक्ट करने के लिए बेहद कम वक्त मिला. वहीं इजराइल ने अपनी स्ट्राइक के लिए एडवांस फाइटर जेट्स का F15 और F35 की मदद की. इसे बेहद कम वक्त में टारगेट तक पहुंचने में कामयाबी मिली. ईरान ने इस बार अपनी रणनीति में इसलिए बदलाव किया ताकि मिसाइल्स को कम दूरी तय करनी पड़े और वो तेजी के साथ अपना टारगेट हिट कर सके. इस प्लान में उसे कुछ हद तक कामयाबी मिली. यही वजह है कि इजराइल के कुछ एयरबेस पर नुकसान होने की खबर है. इजराइल ने अपनी स्ट्राइक के दौरान सबसे पहले ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया. अलग-अलग ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से बम बरसाए.
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में अक्सर यह कहा जाता है कि गर्म चाय या कॉफी पीने से शरीर ठंडा रहता है। हालांकि, कई लोगों का अनुभव इससे बिल्कुल अलग होता है। उन्हें गर्म कॉफी पीने के बाद अधिक गर्मी या बेचैनी महसूस होने लगती है। इस पर एक्सपर्ट ने जानकारी दी।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने इसी विषय पर जानकारी देते हुए बताया है कि शरीर को ठंडा महसूस कराने का संबंध केवल इस बात से नहीं है कि आप क्या पीते हैं, बल्कि इस बात से है कि शरीर अपनी गर्मी को कितनी प्रभावी ढंग से बाहर निकाल पाता है।
गर्मी के मौसम में कई लोग ठंडक पाने के लिए ठंडी चीजें पीने पर जोर देते हैं, लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने कहा कि गर्म कॉफी भी आपको ठंडा कर सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ खास शर्तें पूरी होनी जरूरी हैं। अगर ये शर्तें पूरी न हों तो गर्म पेय पीने से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है।
एक्सपर्ट के अनुसार, ठंडा महसूस करना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या पी रहे हैं। असली बात यह है कि आपका शरीर कितनी अच्छी तरह गर्मी बाहर निकाल पाता है। गर्म कॉफी पीने से शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है। यह पसीना जब भाप बनकर उड़ता है तो शरीर को ठंडक मिलती है। लेकिन असल जिंदगी में कई बार यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं करती।
उन्होंने ठंडक न मिलने के पीछे की वजह भी बताई। एयर कंडीशनर वाले कमरे में पसीना ठीक से नहीं आ पाता और उमस भरे मौसम में पसीना भाप बनकर नहीं उड़ पाता और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर पसीना कम निकलता है। इन स्थितियों में गर्म कॉफी पीने के बाद ठंडक की जगह और गर्मी लगने लगती है।
उन्होंने ओटावा यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि हॉट ड्रिंक्स तभी फायदेमंद साबित होती हैं जब आसपास का माहौल पसीने को भाप बनने में मदद करे।
हेल्थ एक्सपर्ट इस पर कुछ आसान सलाह भी देते हैं। वे बताते हैं कि कॉफी पीने के साथ-साथ पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ भी लें। सिर्फ कॉफी पर निर्भर न रहें। मौसम का ध्यान रखें जैसे सूखा मौसम हो तो गर्म पेय बेहतर काम कर सकता है, लेकिन उमस में सावधानी बरतें। ताजगी पाने के लिए सिर्फ कॉफी पर भरोसा न करें।
सीधी बात यह है कि कॉफी या कोई भी पेय आपको ठंडा नहीं करता। असली काम आपका शरीर करता है, जो है पसीने के जरिए गर्मी निकालकर। अगर माहौल और शरीर की स्थिति सही नहीं है तो गर्म पेय उल्टा असर कर सकता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और उमस से बचना ज्यादा जरूरी है।
--आईएएनएस
एमटी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















