Responsive Scrollable Menu

छात्रों को लुभाने के लिए कंपनियां बांट रही फ्री गिफ्ट:सोशल मीडिया कंपनियों पर 1400 से अधिक मुकदमों के अंदरूनी दस्तावेजों से खुलासा‎

दुनिया की प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियां छात्रों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़े रखने के लिए लगातार नए तरीके अपना रही हैं। अमेरिका के 1400 स्कूलों के प्रशासनिक निकायों द्वारा मेटा, स्नैपचैट और टिक टॉक के खिलाफ दायर मुकदमों से जुड़े अंदरूनी दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि कंपनियां युवाओं का ध्यान खींचने और उन्हें लंबे समय तक स्क्रीन पर बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब सोशल मीडिया के खिलाफ विरोध बढ़ रहा है। अभिभावकों के आंदोलन, कई चर्चित किताबों और विशेषज्ञों ने अकेलेपन, बुलीइंग, खराब खान-पान की आदतों और यौन शोषण जैसी समस्याओं के लिए टेक प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदार ठहराया है। पहले बहस मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव तक सीमित थी, लेकिन अब इसका फोकस कक्षाओं में पढ़ाई पर पड़ रहे असर की ओर भी बढ़ गया है। दस्तावेजों और अभिभावकों, शिक्षकों तथा टेक कंपनियों के पूर्व कर्मचारियों से हुई बातचीत के अनुसार कंपनियों ने बच्चों को स्क्रीन से जोड़े रखने के लिए पैरेंट्स,शिक्षकों और यहां तक कि अपनी ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीमों की चिंताओं को भी नजरअंदाज किया। टिक टॉक की सुरक्षा टीम वर्षों से स्कूल समय के दौरान नोटिफिकेशन बंद करने की सिफारिश करती रही, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। वहीं, स्नैपचैट के रणनीतिक दस्तावेजों में कक्षा के दौरान फोन इस्तेमाल को "अंडर डेस्क टाइम' कहा गया है। गूगल के प्रबंधकों को जानकारी थी कि यूट्यूब स्कूल के दौरान छात्रों को ऐसे वीडियो सुझाता है, जिनका पढ़ाई से कोई संबंध नहीं होता। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि इंटरनेट सुरक्षा और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बड़ी टेक कंपनियों की पैरेंट्स-टीचर्स संगठनों से लंबे समय से साझेदारी रही है। 22 हजार स्थानीय चैप्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल पीटीए को सोशल मीडिया कंपनियों से हर साल लगभग 2.40 करोड़ से 4.75 करोड़ रुपए तक की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी भी दस्तावेजों में दर्ज है। लगातार नोटिफिकेशन और अलर्ट भेजे जा रहे हैं - स्नैपचैट ने पढ़ाई के दौरान फोन पर अलर्ट भेजकर बच्चों से क्लास रूम की गतिविधियों का ब्योरा शेयर करने के लिए कहा। - मेटा ने स्कूल में इंस्टाग्राम को प्रमोट करने के लिए ‘टीन एम्बेसडर्स’ को धन दिया। - टिकटॉक ने स्कूलों में उसके आयोजन के कवरेज के लिए पत्रकारों को करोड़ों रु. दिए। एप्स की लत लगाने वाली डिजाइन ने मुश्किलें बढ़ाई एक स्कूल के वकील प्रेविन वॉरेन कहते हैं,अंतहीन और विविध मनोरंजन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इतने लुभावने हैं कि लत पैदा करते हैं। छात्र स्कूल की पढ़ाई की जगह उन पर ध्यान देते हैं। वहीं इन कंपनियों का तर्क है कि एप्स की लत के लिए बच्चे, स्कूल और मोबाइल बनाने वाली कंपनियां जिम्मेदार हैं। 258 करोड़ रुपए हर्जाना देने के लिए भी कंपनियां तैयार अभी हाल में ग्रामीण केंटुकी के एक छोटे जिले ब्रीथिट काउंटी में स्कूलों को बड़ी चार कंपनियां 258 करोड़ रुपए देने के लिए सहमत हो गई हैं। मेटा 86 करोड़ और स्नैपचैट, टिकटॉक 76-76 करोड़ रुपए और गूगल 19 करोड़ रुपए देगी।

Continue reading on the app

CM योगी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’, UP सरकार के साथ काम करेगा हिंदूजा ग्रुप: 20 लाख घरों तक पहुँचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, जानें क्या है युवाओं-महिलाओं के रोजगार से जुड़ा ये मेगा प्लान

योगी सरकार का 'प्रोजेक्ट गंगा' गाँवों तक तेज इंटरनेट पहुँचाने का अभियान है। करोड़ों ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़कर जीवन को आसान बनाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

पिता का सपना पूरा हुआ..., Manav Suthar का Team India के लिए भावुक Test Debut

बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने भारत के लिए अपने टेस्ट डेब्यू को एक अविस्मरणीय और भावनात्मक उपलब्धि बताया है, और इसे अपने और अपने परिवार के वर्षों से संजोए सपने की साकारता बताया है। 23 वर्षीय सुथार ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय लाल गेंद क्रिकेट में शानदार शुरुआत की। भारत ने एक पारी और 300 रनों से बड़ी जीत हासिल की, जिसमें सुथार ने पहली पारी में 6/33 के आंकड़े और दूसरी पारी में एक अतिरिक्त विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।
 

इसे भी पढ़ें: Mohammed Siraj को आराम, Ireland-England T20 सीरीज से हुए बाहर; Prasidh Krishna को मौका


अपने चयन की सूचना मिलने के क्षण को याद करते हुए, सुथार ने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम के कप्तान ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें उनके पदार्पण के बारे में सूचित किया था। सुथार के अनुसार, आयु वर्ग क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में अपने करियर के दौरान लाल गेंद का क्रिकेट हमेशा उनकी महत्वाकांक्षाओं का केंद्र रहा, और उन्होंने इसे खेल का शिखर बताया। राजस्थान के इस ऑलराउंडर ने अपने साथियों से मिले प्रोत्साहन को भी स्वीकार किया और अपने डेब्यू कैप के दौरान कुलदीप यादव के शब्दों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इस भाव ने इस अवसर को और भी यादगार और प्रेरणादायक बना दिया।

जियोस्टार से बात करते हुए सुथार ने कहा कि गौतम सर और कप्तान ने मुझे बताया कि मैं अपना डेब्यू करने जा रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण था क्योंकि जब से मैंने खेलना शुरू किया है, मेरा, मेरे पिता का और हम सबका सपना रहा है कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूं। जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया और जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता गया, लाल गेंद का क्रिकेट मेरे लिए सब कुछ था। यह खेल का शिखर है। इसलिए, चाहे मैं अंडर-19 क्रिकेट खेल रहा था या रणजी ट्रॉफी, मेरा लक्ष्य हमेशा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना था। मुझे कैप देते समय कुलदीप भाई का भाषण बहुत प्रेरणादायक था। सभी ने मुझे बहुत प्रोत्साहित और प्रेरित किया, इसलिए यह वास्तव में बहुत खास लगा।
 

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka A के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे Vaibhav Sooryavanshi, युवा खिलाड़ी महज 14 रन पर लौटे


सुथार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से टेस्ट क्रिकेट में तेजी से हुए बदलाव के बारे में भी बात की, और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले अपनी तैयारी की मानसिकता और लगातार लाल गेंद से अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। सुथार ने कहा कि जब टीम में मेरा नाम आया, तो मैं आईपीएल के दौरान भी लाल गेंद से अभ्यास कर रहा था, यह सोच रहा था कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं कैसे खेलूंगा। यहां आने के बाद, मैंने तीन-चार लंबे अभ्यास सत्र किए। गेंदबाजी में, यह मायने नहीं रखता कि आप कितने घंटे अभ्यास करते हैं। अगर आपको गेंदबाजी करने में मजा आता है, तो आप बिना सोचे-समझे 20-25 ओवर फेंक सकते हैं। इसलिए, महत्वपूर्ण बात यह है कि जितना हो सके उतनी गेंदबाजी करते रहें।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 09 Jun 2026 18:35:29 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Khan Sir News: कोर्ट ने खान सर के केस पर क्या कहा? | #khansir #khansirpatna #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T14:08:22+00:00

Tejashwi Yadav On Samrat Choudhary: CM सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव? | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T14:04:25+00:00

POK Protest News: पीओके में बड़ा इंकलाब, सड़कों पर क्यों उतरा जनसैलाब? | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T14:05:28+00:00

India- Pakistan Nuclear Weapons | पाकिस्तान में क्यों मची खलबली ? #nuclear #india #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T14:03:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers