India Post GDS 4th Merit List: जीडीएस भर्ती की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची
India Post GDS 4th Merit List: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने संबंधित डाक सर्किल की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और यह जांच सकते हैं कि उनका चयन हुआ है या नहीं।
इंडिया पोस्ट द्वारा जारी की गई चौथी मेरिट लिस्ट में उन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है, जिन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके लिए संबंधित डाक सर्किल जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश और तिथियां जारी करेंगे।
इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 28,636 पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इनमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और अन्य संबंधित पद शामिल हैं। चयन पूरी तरह मेरिट आधारित है, जिसमें उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों को आधार बनाया गया है।
मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे डिवीजन कार्यालय, पोस्ट आईडी, पद का नाम, श्रेणी, रजिस्ट्रेशन नंबर और प्राप्त प्रतिशत अंक शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सूची में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यानपूर्वक जांच लें और आगे की प्रक्रिया के लिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
ऐसे डाउनलोड करें GDS 4th Merit List 2026
- इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें।
- Online GDS Recruitment Portal खोलें।
- "Shortlisted Candidates" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना राज्य या डाक सर्किल चुनें।
- मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
- Ctrl + F की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
चयन होने पर दस्तावेज सत्यापन की तैयारी शुरू करें।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे भर्ती से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।
Jharkhand: हेमंत सोरेन ने शहादत दिवस पर धरती आबा 'बिरसा मुंडा' को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल सहित कई नेता हुए शामिल
Jharkhand: झारखंड के रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उनके संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया गया.
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। आज रांची स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 9, 2026
धरती आबा ने जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। pic.twitter.com/0lu34DejDo
कौन थे बिरसा मुंडा?
बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान जननायकों में से एक थे. उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था. उन्होंने बचपन से ही आदिवासी समाज पर हो रहे अन्याय और शोषण को देखा. अंग्रेजी शासन के दौरान आदिवासियों को उनकी जमीन और जंगलों से बेदखल किया जा रहा था. इसके खिलाफ उन्होंने लोगों को संगठित किया और अधिकारों की लड़ाई शुरू की.
जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश
बिरसा मुंडा का मानना था कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का प्राकृतिक अधिकार है. उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया. उनके लिए यह केवल संसाधनों की लड़ाई नहीं, बल्कि पहचान और सम्मान का सवाल था.
उलगुलान की चेतना, संघर्ष की मशाल और जन-जन के स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अपनी पहचान, अपनी संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष ही सबसे बड़ी शक्ति है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 9, 2026
उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जय बिरसा! pic.twitter.com/DtdvnYJMqI
आज भी हैं प्रेरणा के स्रोत
बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया. उनके नेतृत्व में हजारों आदिवासी एकजुट हुए. उनका जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है. यही कारण है कि आज भी उन्हें आदरपूर्वक 'धरती आबा' कहा जाता है और उनका योगदान देशभर के लोगों को प्रेरित करता है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Government: युवाओं को रोजगार और श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation






















