Rajasthan Pre DElEd Result: राजस्थान प्री-डीएलएड का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा 10 जून को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और अपनी रैंक की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
इस वर्ष प्री डीएलएड परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि करीब 4.97 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को राजस्थान के 41 जिलों में बनाए गए 1,774 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। अब सभी उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हुई है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केंद्र से परिणाम जारी करेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही राज्य की विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष प्रदेश में कुल 25,970 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा में प्राप्त रैंक और मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
ऐसे डाउनलोड करें Rajasthan Pre DElEd Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "Rajasthan Pre DElEd Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाएगा और काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए सीट आवंटन की शुरुआत होगी।
UPSC CSE Prelims Result 2026: जल्द जारी होगा प्रीलिम्स का रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। आयोग जल्द ही प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम और रैंक कार्ड घोषित करने वाला है। आधिकारिक ट्रेंड्स और पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखें, तो परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी, ऐसे में परिणाम 8 से 12 जून के बीच आने की प्रबल संभावना है। पिछले साल भी परीक्षा के कुछ ही हफ्तों के भीतर परिणाम घोषित कर दिए गए थे।
कैसे डाउनलोड करें रैंक-वाइज नाम लिस्ट PDF?
परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर अपनी रैंक और नाम वाली लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UPSC CSE Prelims Rank-wise Name List PDF' के लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UPSC CSE प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें?
परीक्षा परिणाम के साथ ही आयोग फाइनल आंसर-की भी जारी करता है। उम्मीदवार इसे देखने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- 'UPSC CSE Prelims Final Answer Key PDF' के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- फाइल स्क्रीन पर दिखने के बाद उसे सेव कर लें।
- आप अपनी सुविधा के अनुसार इसका हार्ड कॉपी प्रिंट भी ले सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें नजर
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें। परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर ही विजिट करें। परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं यहीं प्रकाशित की जाएंगी।




Haribhoomi



















