Responsive Scrollable Menu

Cocktail 2 का नया गाना 'Vallah' आउट, शाहिद-कृति और रश्मिका की मस्ती ने जीता फैंस का दिल

Cocktail 2 Vallah Song Out: कॉकटेल 2 को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की इस फिल्म के गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. वहीं, अब इस लिस्ट में एक और नया गाना वल्लाह जुड़ गया है.

'कॉकटेल 2' का नया गाना आउट

कॉकटेल 2 के मेकर्स ने 9 जून को फिल्म का नया गाना 'वल्लाह' (Vallah) रिलीज कर दिया है. गाने में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन जबरदस्त एनर्जी के साथ नजर आ रही है. तीनों सितारों का डांस, मस्ती और एक्सप्रेशन गाने को और भी दिलचस्प बना रहे हैं. बता दें ये पहली बार है जब तीनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.

किसने लिखा और गाया है ये गाना?

इस गाने को बयानी और हार्डी संधू ने ने अपनी आवाज दी है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है. वहीं म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. इस गाने में रोनी अजनाली और गिल मछराय ने पंजाबी टच दिया है. मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स की कॉकटेल 2 के इस नए गाने में दोस्ती, प्यार, कन्फ्यूजन, मैड जजमेंट, यादगार पल और दिल का पूरा इमोशनल देखने को मिल रहा है. गाने के बिट्स ऐसे हैं कि सुनकर ही आपके पैर डांस फ्लोर पर थिरकने लगेंगे.

ये भी पढ़ें- Cocktail 2: 'कॉकटेल 2' के फैंस के लिए होने वाला है धमाका, मेकर्स लेकर आ रहे म्यूजिक फेस्टिवल

वल्लाह गाने में क्या दिखाया गया?

कॉकटेल 2 के नए गाने वल्लाह फुल ऑन एनर्जी, इमोशन और ऐसा म्यूजिक जो सीधे दिल-दिमाग में घुस जाता है. ये गाना रिलेशनशिप के हर रंग को सेलिब्रेट करता है. ये उन दोस्तों की कहानी है जो फैमिली बन जाते हैं, उन लोगों की जो जिंदगी बदल देते हैं और उस प्यार की जो सब कुछ उलझा देता है. कॉकटेल 2 की दुनिया की वही यंग, ​​बेफिक्र और फुल-ऑन जिंदगी वाली वाइब इस गाने में पूरी तरह झलकती है. वल्लाह गाना रोड ट्रिप, बीच वेकेशन, लेट नाइट ड्राइव और अपने लोगों के साथ खड़ी हर यादगार पल का परफेक्ट बैकग्राउंड म्यूजिक बन सकता है

'कॉकटेल 2' का होगा म्यूजिक फेस्टिवल

कॉकटेल 2 का क्रेज लोगों के बीच पहले से ही पीक पर है . फिल्म का ट्रेलर हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है, गाने स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर छाए हुए हैं, और मशूका गाना तो बिल्कुल चार्टबस्टर बन चुका है. वहीं, कॉकटेल 2 इस साल के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक बन चुकी है. ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स  म्यूजिक फेस्टिवल कर रहे हैं, जो मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में होगा. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

कॉकटेल 2 होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी है. इस फिल्म को दिनेश विजन, लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन में तैयार किया गया है. वहीं, इसकी कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है. फिल्म रिलीज की बात करे तो दर्शक इसे 19 जून से सिनेमाघरों में देख सकेंगे. इस फिल्म में शाहिद, कृति और रश्मिका मंदाना के अलावा संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 के ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार, शाहिद-कृति-रश्मिका की यारी बनी इंटरनेट की फेवरेट

Continue reading on the app

Rajasthan Pre DElEd Result: राजस्थान प्री-डीएलएड का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा 10 जून को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और अपनी रैंक की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

इस वर्ष प्री डीएलएड परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि करीब 4.97 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को राजस्थान के 41 जिलों में बनाए गए 1,774 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। अब सभी उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केंद्र से परिणाम जारी करेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही राज्य की विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष प्रदेश में कुल 25,970 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा में प्राप्त रैंक और मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

ऐसे डाउनलोड करें Rajasthan Pre DElEd Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Rajasthan Pre DElEd Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाएगा और काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए सीट आवंटन की शुरुआत होगी।

Continue reading on the app

  Sports

'क्रिकेट के मक्का' लॉर्ड्स पर लगा दाग, गद्दाफी स्टेडियम की पिच पर भी ICC का एक्शन

Lords Pitch Gaddafi Stadium: आईसीसी ने इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे की पिचों को ‘असंतोषजनक’ करार दिया है. दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट अंक दिया गया है. मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट और ग्रीम ला ब्रॉय ने अपनी रिपोर्ट में पिचों पर असमान उछाल और अत्यधिक सीम मूवमेंट की शिकायत दर्ज की. Tue, 9 Jun 2026 21:06:13 +0530

  Videos
See all

Iran Warning To World: ईरान की सबसे बड़ी धमकी, हिल गई दुनिया! Iran Latest News | Trump | n18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:37:59+00:00

Akhilesh Yadav का ऐसा रूप कभी नहीं देखा होगा! Red Hat-Kurta छोड़ Black Jeans में दिखे सपा प्रमुख #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:45:19+00:00

SIPRI Report 2026: China के भंडारा में परमाणु हथियारों की तेजी से इजाफा | Nuclear Weapons | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:45:39+00:00

Moradabad DM Rajendra Pensiya Yoga Viral: DM ने अधिकारियों को कुर्सी पर बैठे-बैठे ही करवा दिया योग #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T16:43:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers