‘बड़ा पार्सल तो 20 रुपए एक्स्ट्रा लगेंगे!’ डिलीवरी बॉय की अजीब डिमांड का वीडियो वायरल, लोगों का फूटा गुस्सा
Dhamaal 4 Release date: खजाने की तलाश में निकली अजय देवगन की गैंग, 'धमाल 4' के मजेदार पोस्टर्स ने बढ़ाया क्रेज
Dhamaal 4 Release date: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अपकमिंग फिल्म 'धमाल 4' के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म के पहले किरदार पोस्टर जारी कर दिए हैं। पोस्टर्स के साथ ही एक बार फिर यह साफ हो गया है कि अजय देवगन और उनकी मजेदार टीम दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म के फर्स्ट लुक में सभी प्रमुख कलाकार अपने अनोखे और दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो आने वाली कॉमेडी और अफरा-तफरी भरे रोमांच की झलक देते हैं।
एक बार फिर लौटेगी धमाल गैंग
'धमाल' फ्रेंचाइजी की पहचान रहे कई लोकप्रिय चेहरे इस बार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इनके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। कलाकारों की यह लंबी सूची दर्शाती है कि फिल्म में कॉमेडी, मनोरंजन और मजेदार घटनाओं की कोई कमी नहीं रहने वाली है।
फिर होगी खजाने की तलाश
मेकर्स द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, फिल्म की कहानी एक बार फिर रोमांच और कॉमेडी से भरपूर सफर पर आधारित होगी। किरदारों की यह अतरंगी टोली एक नए खजाने की तलाश में निकलेगी, जहां रास्ते में कई मजेदार और अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलेंगी।
'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों का डायरेक्शन किया है। फिल्म के निर्माताओं में अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक शामिल हैं। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















