Responsive Scrollable Menu

नोएडा के गौर सिटी में प्लास्टर गिरने से दहशत, करोड़ के फ्लैट वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में फ्लैट की छत से प्लास्टर गिरने की घटना ने एक बार फिर हाईराइज इमारतों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर मरम्मत नहीं की जाती. हाल के हादसों के बाद लोग नियमित स्ट्रक्चरल ऑडिट और जिम्मेदार एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Continue reading on the app

H-1B Visa News: Trump को Court से लगा तगड़ा झटका, रद्द हो गया फैसला

अमेरिका की एक कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार को तगड़ा झटका दे दिया है. यह एक ऐसा फैसला है जिसे ट्रंप के लिए नई मुसीबत माना जा रहा है. जबकि यह फैसला भारतीयों को एक बड़ी राहत दे रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A: ऋतुराज की कॉल, डिकवेला का पैर और आउट हो गए प्रियांश आर्य; वायरल वीडियो में देखें अजब-गजब रनआउट

IND A vs SL A: क्रिकेट के मैदान पर रन आउट के कई अनोखे तरीके देखने को मिलते हैं। लेकिन श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के मुकाबले में प्रियांश आर्य जिस तरह आउट हुए, उसने खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक सभी को हैरान कर दिया। शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे युवा बल्लेबाज की पारी एक अजीबोगरीब रन आउट के साथ खत्म हुई।

मंगलवार को दांबुला में खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट होने के बाद टीम का स्कोर 16 रन पर 2 विकेट हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालने की कोशिश की।

प्रियांश अजीबो-गरीब तरीके से हुए रन आउट
दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी। लेकिन 13वें ओवर में एक गलतफहमी ने प्रियांश की पारी का अंत कर दिया। ओवर की एक गेंद पर ऋतुराज ने डीप कवर की दिशा में शॉट खेला और दूसरे रन के लिए कॉल किया। प्रियांश ने शुरुआत में हामी भरी, लेकिन आधी पिच तक पहुंचने के बाद अचानक रुक गए। तब तक ऋतुराज दूसरे रन के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके थे और स्ट्राइकर एंड पर सुरक्षित पहुंच गए थे। नतीजा यह हुआ कि दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर खड़े रह गए। ऐसे में प्रियांश ने तेजी से वापस नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर लौटने की कोशिश की।

प्रियांश का बल्ला विकेटकीपर के पैर के नीचे फंसा
यहीं मैच का सबसे हैरान करने वाला पल देखने को मिला। क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव लगाते समय प्रियांश का बल्ला श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पैर के नीचे फंस गया। बल्ला समय पर क्रीज तक नहीं पहुंच पाया और इसी दौरान डिकवेला ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद रविंदु फर्नांडो की ओर फेंक दी। फर्नांडो ने तुरंत गिल्लियां बिखेर दीं और मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंच गया। रिप्ले में देखा गया कि प्रियांश का बल्ला क्रीज के अंदर पहुंचने से पहले ही विकेट उड़ चुके थे। इसके बाद तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

प्रियांश 32 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। उनकी पारी ने भारत ए को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की थी। हालांकि इस रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई फैंस का मानना था कि अगर डिकवेला का पैर बल्ले के रास्ते में नहीं आता तो प्रियांश आसानी से क्रीज में पहुंच सकते थे। हालांकि इस झटके के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार वापसी कराई।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 150 रन जोड़े। गायकवाड़ ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि तिलक ने 60 रन बनाए। अंत में आयुष बडोनी (24) और सूर्यांश शेडगे (नाबाद 26) की तेज पारियों की बदौलत भारत ए ने 50 ओवर में 276/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Tue, 09 Jun 2026 16:31:05 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts | परीक्षा देने की ये कैसी मजबूरी? #Lucknow #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T12:10:50+00:00

POK में Pak Army पर नरसंहार के आरोप, मचा बवाल! | #POK #PakistanArmy #pakistan #asimmunir #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T12:10:23+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Israel पर ईरान का बड़ा हमला | Trump Vs Mojtaba | Iran US | 09 June #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T12:11:51+00:00

Shorts | पाकिस्तान के कब्जे वाले PoK में बढ़ा तनाव #Pakistan #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T12:10:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers