A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
Shilpa Shinde Takes Dig at Hina Khan: टीवी की बेहद पॉपुलर और 'अंगूरी भाभी' के नाम से घर-घर में मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों के कारण टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने एक टॉक शो में कुछ ऐसा कुबूल कर लिया, जिसने टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है. इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और अब इस मामले ने एक बड़ी कैटफाइट का रूप ले लिया है.
इस विवाद में हिना खान और शिल्पा शिंदे बुरी तरह से आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच शिल्पा ने एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हिना खान पर तंज कसा है.
पॉडकास्ट में किया था चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में शिरकत की. इस इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने खुद यह बात स्वीकार की कि उन्होंने सुपरहिट शो 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस दर्ज कराया था. शिल्पा के इस कबूलनामे ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. जहां एक तरफ फैंस और नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया, वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उनके इस कदम की कड़ी निंदा की. हालांकि, उपासना सिंह जैसे कुछ स्टार्स ने इस मुश्किल वक्त में शिल्पा का सपोर्ट भी किया है.
हिना खान से छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग
इस पूरे विवाद में टीवी की एक और बड़ी स्टार हिना खान ने भी एंट्री ली. हिना खान ने शिल्पा शिंदे के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान की आलोचना की, जिसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस के बीच एक जबरदस्त सोशल मीडिया वॉर यानी 'कैटफाइट' शुरू हो गई. विवाद बढ़ता देख हिना खान ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने फैंस और आम जनता से अपील की थी कि वे किसी को भी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल न करें. लेकिन हिना की इस नसीहत पर शिल्पा शिंदे ने अब बेहद तीखा पलटवार किया है.
यह भी देखें- ‘भाभी जी घर पर हैं’ के लिए कितनी फीस लेती हैं शिल्पा शिंदे? जानें कितनी अमीर हैं एक्ट्रेस
शिल्पा शिंदे का क्रिप्टिक पोस्ट
हिना खान की पोस्ट के ठीक बाद शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया रील वीडियो साझा किया. इस वीडियो में शिल्पा ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में अपना स्वैग और बेबाक अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं. इस रील के ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था, "तुम मुझे पसंद नहीं करते थे, ठीक है. ये मेरी परेशानी नहीं है."
बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई, शिल्पा ने इस वीडियो के कैप्शन में जो लिखा, उसे सीधे तौर पर हिना खान और उनके फैंस से जोड़कर देखा जा रहा है. शिल्पा ने लिखा, "बस दो दिन के ही खरीदे थे चाटू नंबर 1 2 3... या पैसे खत्म हो गए या कोई काम मिल गया." उनके इस कैप्शन से साफ है कि वह ट्रोलर्स और हिना के सपोर्टर्स को आड़े हाथों ले रही हैं.
'अगर लोग आपको नीचे गिराना चाहते हैं तो...'
शिल्पा शिंदे इन दिनों लगातार ऐसे क्रिप्टिक और तंज भरे पोस्ट शेयर कर रही हैं. इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "अगर लोग आपको नीचे गिराना चाहते हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आप पहले से ही उनसे काफी ऊपर हैं."
दूसरी तरफ, शिल्पा के इस हैरान करने वाले कबूलनामे पर 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली की पत्नी बिनैफर कोहली का भी बयान सामने आया है. बिनैफर ने कहा कि शिल्पा की इस बात को सुनकर उन्हें और उनके परिवार को गहरा झटका लगा था, क्योंकि इस झूठे आरोप की वजह से उन्होंने बहुत कुछ झेला था. हालांकि, बिनैफर ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि इतने सालों बाद ही सही, लेकिन आखिरकार एक्ट्रेस ने दुनिया के सामने सच स्वीकार कर लिया.
यह भी देखें- Explainer: 10 साल पुरानी दुश्मनी फिर आई सामने! शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग? जानिए पूरा विवाद
Continue reading on the app