Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

NLC India के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट, सरकार OFS के जरिए बेचेगी 3 फीसदी हिस्सेदारी

NLC India OFS: सरकारी कंपनी NLC इंडिया के शेयरों पर मंगलवार, 9 जून 2026 को दबाव देखा गया, जब केंद्र सरकार ने कंपनी में 3% तक हिस्सेदारी बेचने के लिए 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) की घोषणा की. NSE पर NLC इंडिया के शेयर 3.38% गिरकर ₹324.40 पर ट्रेड कर रहे थे. ट्रेडिंग सेशन के दौरान एक समय तो यह शेयर 4.47% तक गिर गया. 

OFS की पूरी डिटेल

केंद्र सरकार ने सोमवार को NLC इंडिया में 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) का एलान किया. इस ऑफर में 2% इक्विटी का बेस ऑफर और 1% का 'ग्रीन-शू' ऑप्शन शामिल है, जिसका इस्तेमाल ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में किया जा सकता है. शेयर बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस ₹303 प्रति शेयर तय किया गया है. OFS नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए 9 जून को खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक 10 जून को बोली लगा सकेंगे. ऑफर स्ट्रक्चर के तहत, सरकार शुरू में लगभग 2.78 करोड़ शेयर बेचेगी, जो NLC इंडिया की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 2% है. अगर इंवेस्टर्स की मांग मजबूत रही तो अतिरिक्त 1.39 करोड़ा यानी 1% और हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- Emergency Fund: अचानक आने वाले खर्चों से बचाने वाला आपका वित्तीय सुरक्षा कवच

DIPAM सचिव ने क्या कहा?

DIPAM के सेक्रेटरी अरुणिश चावला ने X पर OFS की जानकारी दी और इसका फ्लोर प्राइस ₹303 प्रति शेयर का ऐलान किया. NLC इंडिया के कामकाज और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार रिटर्न और डिविडेंड पेमेंट की वजह से यह कंपनी लंबे समय के लिए निवेश का एक अच्छा मौका बनी हुई है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि घोषणा के बाद आई गिरावट सामान्य है, क्योंकि फ्लोर प्राइस मौजूदा मार्केट रेट से काफी कम है, इसलिए स्टॉक की कीमत में करेक्शन आना स्वाभाविक है. 

सरकार के व्यापक विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा

यह OFS केंद्र सरकार के बड़े विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा है. NLC India के अलावा, सरकार ने हाल ही में कोल इंडिया और NHPC में भी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है. NHPC में 6% तक की इक्विटी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक OFS लॉन्च किया गया था, जबकि कोल इंडिया में हिस्सेदारी बेचने की घोषणा सरकार के चल रहे विनिवेश रोडमैप के तहत की गई थी. जानकारों का मानना ​​है कि सरकार PSU शेयरों की बिक्री के जरिए चालू वित्त वर्ष के लिए अपने विनिवेश लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. 

NLC India के बारे में

NLC इंडिया एक नवरत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी है, जो मुख्य रूप से लिग्नाइट माइनिंग और थर्मल पावर बनाने के कारोबार में है. तमिलनाडु के नेवेली में अपने मुख्य कामकाज के अलावा, कंपनी राजस्थान और दूसरे राज्यों में भी कोयला माइनिंग और बिजली बनाने का काम करती है. हाल के सालों में, कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है और सोलर पावर प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश किया है. 

ये भी पढ़ें- Wipro के शेयर में 2 दिन में 11% की गिरावट, बायबैक रिकॉर्ड डेट के बाद टूटा स्टॉक

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.

Continue reading on the app

OTT पर आ रही है 'Avatar-3', जानें घर बैठे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे पेंडोरा की नई दुनिया?

By shristi jha 

Avatar 3 OTT Release: दुनिया की सबसे चर्चित साइंस-फिक्शन फ्रैंचाइजी में से एक अवतार: फायर और ऐश अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. मूवी थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने और दुनियाभर पर अरबों रुपया की कमाई करने के बाद अब OTT प्लेटफार्म पर चलेगा जिसे लोग घर बैठ कर देख सकेंगे. फिल्म के OTT रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चा में चल रही थी और अब इंतजार लगभग खत्म हो गया है. चलिए जानते हैं, कब और कहां इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं. 

'Avatar-3' में आखिर क्या है खास?

डायरेक्टर जेम्स कामेरॉन (James Cameron) की इस फिल्म ने एक बार फिर दर्शकों को पेंडोरा की रहस्यमयी दुनिया में पहुंचा दिया है. फिल्म में जेक सुली और नेयतिरी के परिवार की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जहां उन्हें नए दुश्मनों और नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस बार कहानी में 'ऐश पीपल' नामक एक नए Na'vi समूह को भी दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की एक्ससिटेमेंट बढ़ा दी हैं. कई दर्शक सिनेमा थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे, जबकि कुछ इसे दोबारा देखना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि पेंडोरा की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव अलग था, लेकिन OTT रिलीज के बाद वे इसे अपनी सुविधा के अनुसार बार-बार देख सकेंगे. 

कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

अवतार: फायर और ऐश की ओटीटी रिलीज की बात करे तो ये विदेशो में Disney+ रिलीज होगी. वहीं, भारत में दर्शक इसे  जियोहॉटस्टार (JioHotstar)  पर स्ट्रीम की जाएगी.यह रिलीज लगभग छह महीने के थिएटर रन के बाद हो रही है, जिसे दर्शक 24 जून 2026 से देख पाएंगे. वहीं, बता दें कि फिल्म की ओटीटी रिलीज की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जाहिर की है. कई यूजर्स का कहना है कि वे लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. वहीं कुछ लोग फिल्म को दूसरी बार देखने की योजना बना रहे हैं.

आखिर 'अवतार 3' को लेकर इतनी चर्चा क्यों है?

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1.49 बिलियन डॉलर की कमाई की. यही वजह है कि इसकी OTT रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म के फैंस का मानना है कि इसकी दुनिया और विजुअल्स इतने विस्तार से बताया गया है कि एक बार देखने के बाद भी कई चीजें छूट जाती हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह देखकर यही लगता है. हर नई फिल्म के साथ फैंस की दिलचस्पी बढ़ती नजर आती है. यही वजह है कि 'अवतार 3' की OTT रिलीज भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

क्या 'Avatar: Fire and Ash' सिर्फ एक विजुअल सीन्स है या इसके पीछे कोई गहरा संदेश भी छिपा है?

'अवतार' फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी खासियत यही रही है कि यह सिर्फ आंखों को चमक करने वाले सीन नहीं दिखाती, बल्कि इंसान और प्रकृति के रिश्ते, परिवार की महत्व और स्ट्रगल के रिजल्ट जैसे मुद्दों को भी सामने लाती है. 'फायर एंड ऐश' को लेकर भी माना जा रहा है कि यह सिर्फ एक्शन और एडवेंचर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह दिखाने की कोशिश करेगी कि जब समाज के भीतर मतभेद बढ़ते हैं, तो उसका असर आने वाली जनरेशन पर कैसे पड़ता है.

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

बांग्लादेश के टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा न लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद कई महीने बाद भी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अब टीम के कप्तान लिटन दास ने एक बार फिर इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है और पूर्व अंतरिम खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब भारत में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं। मौजूद जानकारी के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से अनुरोध किया था कि टीम के मुकाबलों को भारत से बाहर किसी अन्य देश में ट्रांसफर किया जाए।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और उपलब्ध जानकारी का मूल्यांकन करने के बाद यह माना कि भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष खतरा नहीं है। इसके बाद परिषद ने मुकाबलों के कार्यक्रम में बदलाव करने से इनकार कर दिया था। जब दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्थिति पर कायम रहे, तब बांग्लादेश को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था।

अब बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ‘प्रोथम आलो’ से बातचीत में लिटन दास ने कहा है कि खिलाड़ियों को इस फैसले में वास्तव में कोई भूमिका नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि जनवरी में सरकारी अधिकारियों के साथ हुई बैठक को भी खिलाड़ियों ने एक औपचारिक कार्यक्रम के रूप में ही देखा था।

लिटन दास के अनुसार खिलाड़ियों से उनकी राय जरूर पूछी गई थी, लेकिन यह कोई वास्तविक विचार-विमर्श नहीं था। उन्होंने कहा कि वहां ऐसा कोई सवाल ही नहीं था, जिसमें खिलाड़ियों से फैसला लेने के लिए कहा गया हो। उनके मुताबिक खिलाड़ी केवल बैठक में शामिल होने और औपचारिक बातचीत के लिए पहुंचे थे।

बता दें कि लिटन दास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टीम की इच्छा केवल क्रिकेट खेलने की थी। उनका कहना था कि एक खिलाड़ी के तौर पर सभी की प्राथमिकता मैदान पर उतरना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा का मुद्दा उन लोगों द्वारा उठाया गया, जो अंतिम फैसला लेने की स्थिति में थे।

सुरक्षा संबंधी तर्क पर सवाल उठाते हुए लिटन दास ने पाकिस्तान दौरे का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की टीम पहले पाकिस्तान में भी क्रिकेट खेल चुकी है, जहां खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए जाते थे। उनके अनुसार वहां खिलाड़ियों के कमरों के बाहर तक हथियारबंद सुरक्षा कर्मी तैनात रहते थे।

लिटन ने कहा कि यदि पाकिस्तान जैसे माहौल में टीम क्रिकेट खेल सकती है, तो केवल सुरक्षा के आधार पर भारत में खेलने से इनकार करना खिलाड़ियों की सोच नहीं थी। उन्होंने दोहराया कि अंतिम निर्णय खिलाड़ियों ने नहीं बल्कि अन्य जिम्मेदार पक्षों ने लिया था।

जब उनसे पूर्व अंतरिम खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी। लिटन ने कहा कि अब आसिफ नजरुल किसी पद पर नहीं हैं, इसलिए उन्होंने उस समय ऐसी बातें कही थीं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने का मामला उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में काफी चर्चा का विषय बना था। अब कप्तान लिटन दास के नए बयान के बाद यह बहस फिर से तेज हो गई है कि आखिर उस फैसले की वास्तविक जिम्मेदारी किसकी थी और खिलाड़ियों की भूमिका उसमें कितनी थी।
Tue, 09 Jun 2026 22:07:19 +0530

  Videos
See all

Adhir Ranjan Chowdhury On TMC: मुसलमानों पर अधीर रंजन ने ये क्या कह दिया? #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:05:17+00:00

Pakistan को चेतावनी देते हुए भारत ने PoJK Protest पर क्या कह दिया?| PoK Protest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:09:18+00:00

Delhi cm Rekha Gupta-Kangana Ranaut: दिल्ली की CM रेखा ने कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म देखी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:15:00+00:00

Adhir Ranjan Chowdhury On TMC:INDI Alliance की बैठम में Mamata के शामिल होने पर अधीर खफा? #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T18:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers