क्रूड ऑयल के दाम गिरे पर क्या देश में तेल-गैस का संकट टल गया? NDTV का डिटेल विश्लेषण आसान भाषा में
Crude Oil and Gas Prices and Supply Challenges Analysis: देश में तेल गैस की सप्लाई पर क्या संकट बरकरार है?
EV Sector Stocks क्या हैं और शेयर मार्केट में इसका क्या होगा फयदा
EV Sector Stocks: मौजूदा हालात में EV सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. शेयर बाजार में आने वाले निवेशक इस सेक्टर की संभावनाओं को समझना चाहते हैं. हालांकि ऐसा करने से पहले यह समझना जरूरी है कि ये शेयर क्यों बढ़ रहे हैं और निवेशकों की दिलचस्पी किस वजह से बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है केवल इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में. इसकी एक वजह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें हैं. साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों को पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
Emergency Fund: अचानक आने वाले खर्चों से बचाने वाला आपका वित्तीय सुरक्षा कवच
EV Sector Stocks क्या होते हैं?
EV सेक्टर के स्टॉक्स उन कंपनियों से जुड़े हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी बनाने, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटो पार्ट्स और EV टेक्नोलॉजी के काम में लगी हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं की वजह से EV सेक्टर को भविष्य के प्रमुख उद्योगों में से एक माना जा रहा है. इसी वजह से शेयर बाजार में EV सेक्टर के स्टॉक्स निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं.
EV सेक्टर में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल होती हैं?
EV सेक्टर में न केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं, बल्कि बैटरी बनाने, EV चार्जिंग स्टेशन चलाने, ऑटो पार्ट्स और कंपोनेंट्स की सप्लाई करने और लिथियम व बैटरी में इस्तेमाल होने वाली दूसरी मेटल की प्रोसेसिंग करने वाली कंपनियां भी इसमें आती हैं. बढ़ती मांग की वजह से यह सेक्टर भविष्य में और बढ़ने के लिए तैयार है.
ट्रेडिंग में Slippage क्या होता है? समझें इसके नुकसान और बचाव के तरीके
EV Sector Stocks में निवेश क्यों बढ़ रहा है?
- EV सेक्टर के शेयरों में निवेश के कई मौके हैं पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार कई ऐसी योजनाएं लागू कर रही है, जिनसे EV इंडस्ट्री के विस्तार की संभावनाएं बढ़ रही हैं.
- भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आ सकता है, जिससे शेयर बाजर में भी तेजी आ सकती है.
- अब लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता साफ दिखाई देती है. EV इंडस्ट्री को इसका भी फायदा मिल रहा है.
- नई तकनीकें विकसित की गई हैं. आजकल बैटरी तकनीक और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में लगतार सुधार किया जा सकता है इसका भी फयदा देखने को मिलेगा.
BTST Trading क्या है और बिना शेयर डिमैट अकाउंट में आए ट्रेड कैसे कर सकते हैं?
Overnight Trading क्या होती है? और जानें इसके फायदे, जोखिम और काम करने का तरीका


NDTV
News Nation















.jpg)




