Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | Shraddha Kapoor Eetha Release Date | Sunny Deol Batwara 1947 First Look | Deepika Padukone- Ranveer Singh spotted at new Home

मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन बेहद हलचल भरा और बड़ी घोषणाओं से भरपूर रहा है। एक तरफ जहां आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का धमाकेदार फर्स्ट लुक और नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है, वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी में माता-पिता बनने जा रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की अपने नए आशियाने से आई खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही, हालिया रिलीज फिल्म 'पेद्दी' के बोल्ड कंटेंट को लेकर जया बच्चन और करीना कपूर के तीखे बयानों ने इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है, तो निर्देशक अनीस बज्मी ने 'नो एंट्री 2' की आधिकारिक पुष्टि कर सिनेमा प्रेमियों का उत्साह दोगुना कर दिया है।
.....................................................................................................................
 
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक आउट
सुपरस्टार सनी देओल ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का 
धमाकेदार मोशन पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है
आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में
बन रही इस फिल्म का टाइटल पहले 'लाहौर 1947' था
जिसे अब बदलकर 'बंटवारा 1947' कर दिया गया है
इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा
और उनके बेटे करण देओल भी नजर आ रहे हैं
यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के 
मौके पर रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका 
सीधा क्लैश इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से होगा
.....................................................................................................................
नए घर की बालकनी में दिखे दीपिका-रणवीर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
माता-पिता बनने की दोहरी खुशी का इंतजार कर रहे 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई के
बांद्रा वेस्ट में उनके नए आलीशान घर के बाहर स्पॉट किया गया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों अपने निर्माणाधीन
घर की बालकनी में खड़े होकर इंटीरियर के काम का जायजा लेते दिखे
इस दौरान ऑल-व्हाइट को-ऑर्ड सेट में 
दीपिका पादुकोण का बढ़ता हुआ बेबी बंप साफ नजर आ रहा था
.....................................................................................................................
फिल्म 'पेद्दी'को लेकर बढ़ा विवाद, जया बच्चन और करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी'में
 फीमेल लीड को 'ओवर-सेक्शुअलाइज' और 'ऑब्जेक्टिफाई' 
करने का विवाद लगातार गरमा रहा है  
एक्ट्रेस जया बच्चन, करीना कपूर खान और कंगना रनौत ने तीखी राय दी
 जया बच्चन ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे 
वह छोटे कपड़ों को लेकर एक समय पर डायरेक्टर से भिड़ गई थीं
वहीं कंगना ने कहा कि एक्ट्रेसेस को खुद इसके खिलाफ स्टैंड लेना होगा
दूसरी तरफ, एक्टर जगपति बाबू ने जाह्नवी का बचाव करते हुए कहा 
कि उन्होंने सिर्फ वही किया जो डायरेक्टर ने उनसे करने को कहा था
.....................................................................................................................
अनीस बज्मी का बड़ा खुलासा- "100% बन रही है 'नो एंट्री 2'"
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री'
के सीक्वल को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है
उन्होंने  पुष्टि की है कि 'नो एंट्री 2'पर काम चल रहा है और 
यह फिल्म 100 प्रतिशत बन रही है। इस खबर के बाद से ही 
कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की नई स्टारकास्ट क्या होगी
.....................................................................................................................
श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईथा' (Eetha) की रिलीज डेट पर मुहर
'स्त्री 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक
 बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। 
उनकी फिल्म 'ईथा' की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट आई
 मेकर्स इस फिल्म को एक बेहद खास मौके पर सिनेमाघरों में उतारने की
 तैयारी कर रहे हैं, जिससे श्रद्धा के फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है
.....................................................................................................................

Continue reading on the app

कंगना की लगातार पिछली 5 फिल्में फ्लॉप:'भारत भाग्य विधाता' का रिलीज के दिन 3 फिल्मों से क्लैश; क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी?

एक्ट्रेस कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा। एक तरफ कंगना की पिछली कई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं, वहीं, जिस दिन यानी 12 जून को 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज होगी, उसी दिन 3 अन्य बॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होंगी।, जिससे बॉक्स ऑफिस पर क्लैश की स्थिति बन रही है। कंगना की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रहीं कंगना की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर खराब रहा है। पिछली फिल्म 'इमरजेंसी' (2025) में कंगना ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई और खुद डायरेक्शन भी किया। लगभग 60 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म ने भारत में करीब 23.81 करोड़ रुपए की कमाई की और डिजास्टर साबित हुई। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म 'तेजस' (2023) का बजट लगभग 70 करोड़ रुपए था। फिल्म ने मात्र 8.05 करोड़ रुपए की कमाई की और डिजास्टर साबित हुई। वह तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आई थीं। 65 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 54:10 करोड़ रुपए कमाए और फ्लॉप रही। वहीं, 'धाकड़' (2022) में कंगना एक्शन हीरोइन बनीं। 85 करोड़ रुपए के बजट वाली यह फिल्म सिर्फ 4.01 करोड़ रुपए कमा सकी थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। 'थलाइवी' (2021) तमिल-हिंदी बाइलिंगुअल बायोपिक थी, जिसमें कंगना ने जे. जयललिता का रोल किया। 100 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म ने करीब 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की और फ्लॉप रही। रिलीज के दिन तीन फिल्मों से क्लैश फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून 2026 को रिलीज हो रही है। जून 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। 12 जून को 'भारत भाग्य विधाता' के साथ इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' भी रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा जून के बाकी दिनों में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' (19 जून) तथा अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' (26 जून) जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा 4 जून को रिलीज हुई 'पेड्डी' और 5 जून को रिलीज हुई 'है जवानी है तो इश्क होना है' भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं। 'भारत भाग्य विधाता' की बात करें तो यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। PEN स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में कंगना नर्स की भूमिका में हैं। फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे और आशा शेलार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया से अचानक क्यों निकाले गए मोहम्मद सिराज? अब प्रसिद्ध कृष्णा जाएंगे आयरलैंड-इंग्लैंड

Mohammed Siraj भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. अब सिराज की जगह आयरलैंड-इंग्लैंड के दौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. भारत को आयरलैंड में 26 जून को दो मैच तो इंग्लैंड में 1 जुलाई से पांच मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है. Tue, 9 Jun 2026 16:04:34 +0530

  Videos
See all

TMC Crisis: ममता बनर्जी के बागी सांसदों का क्या होगा? | TMC | Mamta Banerjee | N18V | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T10:30:11+00:00

NEET Paper: गोपनीयता के साथ जो-जो करना चाहिए हमने किया- Dharmendra Pradhan, केंद्रीय शिक्षा मंत्री #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T10:29:13+00:00

TMC नेता सब्यसाची दत्ता पर अंडे और गोबर फेंके गए | #westbengal #tmc #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T10:39:01+00:00

Big Breaking on Pakistan Civil War LIVE: PAK में गृह युद्ध शुरू! सड़कों पर उतरी आवाम!| Munir Vs Awam #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T10:32:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers